google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कफन के कपड़े से पर्यावरण की सुरक्षा में पौधा बचाने लिया संकल्प, गांव गांव से पहुंच रहे देखने, ऑक्सीजन जोन बनाने की तैयारी सरपंच सुमन तिवारी की

गुंडरदेही से बड़ी खबर

गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय से 3 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत मचौद के सरपंच सुमन तिवारी एवं वार्ड के पंचों के द्वारा एक विशेष सराहनीय कार्य किया गया है। मामले पर एक नजर की ग्राम पंचायत मचौद में 12 पंच एवं ग्रामीणों ने एक शपथ लिया गया है कि मृत व्यक्तियों को कफन के कपड़े को वृक्षारोपण के सुरक्षा में उपयोग करेंगे। आपको बता दें कि गांव की महिलाएं व पुरुष के मौत हो जाने के बाद उनके कफन के कपड़े को तालाब के पार में लगाए गया है। पौधों पर एक सुरक्षा के दृष्टिकोण से जानवर और बकरी से बचाने के लिए इसे घेरा के रूप में उपयोग किया जा रहा है।

दाह संस्कार के कपड़ों को नहीं जलाने से पर्यावरण का बचाव एवं पर्यावरण को बचाने छोटे-छोटे पौधों की सुरक्षा में उपयोग करने से पौधों का आया ग्रोथ।

आपको बता दें कि ग्राम पंचायत मचौद में लगभग 3200 पौधा ग्राम पंचायत सरपंच सुमन तिवारी के नेतृत्व में लगाया गया है। जिसमें लगभग 1600 पौधों में सुरक्षा घेरा के साथ-साथ कफन का कपड़ा से सुरक्षित किया गया है। जिससे गाय बकरी बैल इस पौधा को नष्ट नहीं करेंगे। सरपंच पति कृष्णमूर्ति तिवारी एवं वार्ड नंबर 12 के पंच से प्राप्त जानकारी के अनुसार उस सभी पौधों में प्रतिदिन मनरेगा के तहत पानी भी डाला जा रहा है। पंच जानकीबाई, अनीता बाई, मोती चंद्राकर, विमला बाई, मीरा बाई, कुंती बाई चंद्राकर, अनु बाई साहू एंड चाणक्य, पुष्पा सोनवानी, विजय साहू, बिहारी लाल नागवंशी, कृष्णमूर्ति तिवारी इन्होंने गांव में संकल्प लेकर मृत व्यक्तियों का कफन ना जला कर तालाब पार एवं अन्य जगहों पर लगाए गए छोटे-छोटे पौधों की सुरक्षा में कफन की कपड़ा को सुरक्षा घेरा बनाया गया जो देखने योग्य है।

सरपंच सुमन तिवारी ने कहा कि एक समय था जब ऑक्सीजन की कमी के कारण देश और राज्य में कोरोनावायरस ने हजारों लोगों की जान ले ली। अब हम इस गांव को ऑक्सीजन जोन के रूप में एक अलग पहचान बनाने वाले हैं। हमारे मन में बात आई की कफन की कपड़ा को हम जलाकर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाते हैं। आज उस कफन की कपड़ा को पर्यावरण की सुरक्षा में उपयोग कर रहे हैं और मैं अपील करती हूं की कफन की कपड़े को इसी तरह उपयोग करके पर्यावरण को बचाए रखने के लिए हर व्यक्ति एक पौधा लगाएं और पौधों की सुरक्षा में इसका उपयोग करें।

फैक्ट फाइल

तालाब की संख्या 3
फलदार और छायादार कुल 3200 पौधारोपण हुआ है।
1200 पौधा में कफन का कपड़ा को सुरक्षा घेरा किया गया है।3200 पौधा में बांस से बने ट्री गार्ड लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *