

cg24 आजतक न्यूज
चार्टर् एकाउंट सदस्यों के द्वारा धमतरी में आयोजित उद्यमी जागरूकता कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए कांकेर सांसद माननीय मोहन मंडावी जी।
भिलाई सीए शाखा के तत्वाधान में आई सी ए आई के साथ ही आजादी के 75 वी अमृत महोत्सव के शुभ अवसर में सी ए परिवार की ओर से उद्यमी जागरूकता अभियान धमतरी में आयोजित हुआ। इस गरिमापूर्ण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांकेर सांसद माननीय मोहन मंडावी जी की गरिमामय उपस्थिति रही। विशिष्ट अतिथि की आसंदी में श्री नीरज कुमार जी क्षेत्रीय प्रबंधक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया कांकेर । सी ए किशोर बडरिया जी रायपुर एवं सी ए सदस्यों की उपस्थिति रही । इस गरिमामय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री मोहन मंडावी ने कहा कि उद्यम की संभावनाएं निर्भर होता है जागरूकता पर ।जब हम या हमारा समाज किसी उद्देश्य को पाने के लिए जब जागरूक होकर कार्य करेगा तब वह अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर पाएगा। प्रत्येक व्यक्ति लक्ष्य को पाने के लिए सफलता प्राप्त करने के लिए प्रयास तो करता है परंतु जागरूकता के अभाव में वह अपने निश्चित लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाता है अत जागरूकता किसी भी लक्ष्य को पाने के लिए अति आवश्यक है। सांसद श्री मोहन मंडावी जी ने मानस के प्रसंगों को मूल में रखकर अनेक उधारनो के द्वारा सहयोग सामंजस्य एकता के द्वारा जीवन स्तर को हम कैसे बेहतर बनाए रखे।सी ए परिवार कि यह अभिनव पहल अति प्रशंसनीय है इससे हम सब को जरूर लाभ मिलेगा।


CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904