google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

स्वामी आत्मानंद सरकारी अंग्रेजी माध्यम स्कूल डौंडी में केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम मनाया गया

cg24 आज़तक न्यूज

स्वामी आत्मानंद सरकारी अंग्रेजी माध्यम स्कूल डौंडी में केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम मनाया गया ! इस कार्यक्रम में टैक्सेशन के बारे में जानकारी दी गई ! केंद्रीय उत्पाद शुल्क वो टैक्स है जो देश मे निर्मित सामानों में लगाया जाता हैं !
बच्चों को बताया गया कि केंद्रीय उत्पाद शुल्क हर साल भारत में 24 फरवरी को मनाया जाता है!
केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस सेंट्रल एक्साइज़ के कर्माचारियों को प्रोत्साहित करने के लिये जिससे वो अपनी ड्यूटी और उत्साह पूर्वक कर सके साथ ही देश मे निर्मित सामानों मे करप्शन की रोकथाम के लिये मनाया जाता है! कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को बताया गया की टैक्सेशन (कर) सरकार के लिए आय का सबसे महत्वपूर्ण स्त्रोत है! सरकार इस कर को अनेक विकास कार्यों जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य और देश वासियों के मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति में और उत्थान में लगाती है, जिससे आम जनता को इसका लाभ मिल सके और देश की उन्नति हो सके ! सेंट्रल एक्साइज एंड कस्टम देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है!
इस कार्यक्रम में सेंट्रल एक्साइज के अफसरों और कर्माचारियों के योगदान को सराहा गया और भारत को करप्शन फ्री देश बनाने का अनुरोध किया गया!
यह कार्यक्रम प्राचार्य B S.Vaddan और सभी शिक्षकों की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *