
cg24 आजतक न्यूज
डौण्डी लोहारा :- आज दिनांक 27,//02,//2022 दिन रविवार को विकासखंड डौण्डीलोहारा में राष्ट्रीय पल्स पोलियों टीकाकरण का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 17505 बच्चों को पोलियों की खुराख पिलाई गई, विकासखण्ड में कुल 183 बुथ का गठन किया गया है, संपूर्ण कार्यक्रम की निगरानी व रिपोर्टिंग हेतु 14 पर्यवेक्षकों को तैनात किया गया है, कार्यक्रम के द्वितीय व तृतीय दिन घर घर भ्रमण कर छुटे हूए बच्चों को पोलियों की दवा पिलाई जायेगी।
उक्त कार्यक्रम अंतर्गत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, डौण्डीलोहारा में श्री अनिल लोढ़ा (मंत्री प्रतिनिधी), श्री ताराचंद जैन (जीवनदीप समिति अध्यक्ष), श्री गोपीनारायण साहू, डॉ. व्ही के चौरका (खण्ड चिकित्सा अधिकारी, डौण्डीलोहारा) के द्वारा बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकार कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, साथ ही विकासखण्ड विस्तार एवं प्रशिक्षण अधिकारी श्री जशराज शर्मा द्वारा फिल््ड का दौरा किया गया उनके द्वारा पार्री, देवरी बड़गांव, सुरेगांव , भण्डेरा व अन्य बुथों
का दौरा कर शत् प्रतिशत टीकाकरण हेतु प्रेरित किया गया।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904