सरायपाली जनपद क्षेत्र के सिरपुर पंचायत का मामला
सरपंच और प्रतिनिधि ने लगे आरोपों को बताया गलत
एंकर- महासमुंद जिले के अंतिम छोर पर स्थित उड़ीसा सीमा से लगे हुए ग्राम पंचायत सिरपुर में सरपंच के खिलाफ पंचों ने मोर्चा खोल दिया है दरअसल पंचों ने सरपंच पर आरोप लगाते हुए एसडीएम को आवेदन देकर अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी शुरू कर दी है हालांकि सरपंच और सरपंच प्रतिनिधि ने उन पर लगाए गए तमाम आरोपों को सिरे से खारिज किया है और पंचों द्वारा लगाए गए तमाम आरोपों को मनगढ़ंत बताया है। एसडीएम को 2 दिन पूर्व ही पंचों ने एक आवेदन सौंपकर पंचायत में सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन किया है जानकारी के अनुसार पंचों ने गांव में कराए जाने वाले विकास कार्यों में सरपंच पर मनमानी पूर्ण तरीके से राशि आहरण करने का आरोप लगाया था जिसके आधार पर उन्हें अविश्वास प्रस्ताव के माध्यम से हटाने के लिए एसडीएम को आवेदन प्रेषित किया है इससे का खबर स्थानीय मीडिया में आने के बाद जब सरपंच और सरपंच प्रतिनिधि से चर्चा की गई तब उनका कहना था कि सभी कार्य पंचों की सहमति से ही कराए जाते हैं तथा उनके विश्वास में लेकर ही कार्य योजना तैयार की जाती है गांव में अनेक विकास मुल्क काम कराए गए हैं ब्लॉक का सबसे पहला गौठान भी उनके गांव में तैयार किया गया है बावजूद इसके किसी व्यक्ति विशेष के बहकावे में आकर पंचों की ओर से अविश्वास प्रस्ताव लाया जा रहा है उन्होंने कहा कि उन पर लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह से गलत और निराधार हैं। हम आपको बता दें कि सिरपुर ग्राम पंचायत महासमुंद जिले के सरायपाली जनपद क्षेत्र में उड़ीसा सीमा से लगा हुआ ग्राम पंचायत है जहां अनेक विकास मूलक कार्य भी कराए गए हैं।
दीपा पटेल सरपंच सिरपुर
डोलामणि पटेल सरपंच प्रतिनिधि रिपोर्ट जीत तिवारी महासमुन्द

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904