cg24 आज़तक न्यूज
तहसील पेंशनर समाज शाखा डौंडीलोहारा की आगामी बैठक 5 मार्च 2022 दिन शनिवार को समय 12 बजे से पुराना ब्लाक आफिस के कृषि पेंशनर भवन में रखी गई है। इस बैठक में उपस्थित सदस्यगण कोविड 19 नियमों का पालन करते हुए मास्क व सामाजिक दूरी का पालन अनिवार्य रूप से करते हुए उपस्थित रहेंगे। बैठक में जिला द्वारा प्रदत्त बालोद जिला की सदस्यता एवं तहसील डौंडीलोहारा की सदस्यता शत प्रतिशत मार्च तक पूर्ण करने पर विचार किया जाएगा। सन् 2021 की परिवार पेंशन विलंब होने के संबंध में भी चर्चा की जाएगी। आगे निकट भविष्य में पेंशनर भवन का निर्माण होना है जिसके लिए समिति गठन एवं शुल्क के संबंध में भी आवश्यक चर्चा की जाएगी। बैठक में आय व्यय का हिसाब प्रस्तुत किया जाएगा। व्यक्ति गत समस्या वाले पेंशनर आवेदन पत्र लेकर आएंगे जिसका उचित निराकरण किया जाएगा। बैठक में संरक्षक संत राम ठाकुर, अध्यक्ष सिया राम शार्वा, उपाध्यक्ष शारदा प्रसाद शर्मा, सचिव नौशाद राम गंगबोईर, कोषाध्यक्ष कामता प्रसाद साहू, जिला संरक्षक बी एल देवांगन, जिला सहसचिव शांता प्रसाद मोहनमाला, सहसचिव श्रवण लाल साहू, अंकेक्षक मोहन लाल यदु, भाव दास साहू, सहअंकेक्षक डी आर सूर्यवंशी, कार्य कारिणी सदस्य पूना राम सोनकर, मन्नू लाल साहू, प्रीतम कुमार देशमुख, जागृत राम भुआर्य, धरम सिंह नायक, टीकम सिंह सिन्हा, गजेन्द्र सिंह डड़सेना, टहल सिंह देवांगन, हुमन सिंह साहू, महिला प्रतिनिधि लता ठाकुर, उमा लारिया, शकुन्तला गोटे, अहिल्या बघेल, शिव कुमारी मंडावी आदि उपस्थित रहेंगे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904