
डौण्डी लोहारा cg24 आजतक –विकास खण्ड डौण्डी लोहारा जिला बालोद ब्लाक मुख्यालय से करीब छः किलोमीटर दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत मड़ियाकटटा में मितानिन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उपसरपंच कमलेश्वरी टेभूर्ने गीत प्रस्तुत किया गया। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मड़ियाकटटा के प्रधान पाठक दयालूराम पिकेश्वर ने अपने मितानिनों के कार्य को संबोधित करते हुए कहा कि जब से मितानिन बनें है। अपने गांव पारा मोहल्ले में निशुल्क सेवा दे रहे हैं। मितानिनों के सहयोग से प्रारंभिक स्वास्थ्य जांच कर जच्चा बच्चा मृत्यु दर में कमी आई है। मितानिनों के सहयोग से संस्था गत प्रसव हास्पिटल कराया जाता है। मितानिन दिवस के अवसर हार्दिक शुभकामनाएं दिया है। इस अवसर ग्राम पंचायत मड़ियाकटटा के सरपंच सीमा मण्डावीं उपसरपंच कमलेश्वरी टेभूर्ने शिक्षिका भुमिका मोवाड़े रीना ढालेन्द्र स्वास्थ्य कार्यकर्ता सभी ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सचिव पवन कुमार सोनी ने किया। इस अवसर पर रोजगार सहायक जीतेन्द्र सिंह सिन्हा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रुकमणी मंडावी अश्वन मण्डावी़ं एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।


CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904