Cg24 आज़तक न्यूज
शिवसेना नेता संदीप कसार ने दंतेवाड़ा के बचेली स्थित प्रकाश विद्यालय के छात्रों को चर्च लेजाकर प्रार्थना सभा के माध्यम से मतांतरण के प्रयास की निंदा करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं हिंदुओं के लिए आहत करने वाली हैं। धर्मांतरण अथवा मतांतरण का खेल काफी लम्बे समय से जारी है जो कि धीरे धीरे सीधे साधे,भोले भाले गरीब तबके व बीमार असहाय लोगों पर आर्थिक व स्वास्थ्य लाभ पहुँचाने के बहाने अपनी पकड़ बनाने में लगे हुए हैं धर्मांतरण को अंजाम देने वाले ऐसे लोगो को निशाने पर ले कर अपने मंसूबे को अंजाम दे रहे हैं।धर्मांतरण, मतांतरण का कुकृत्य सिर्फ बस्तर संभाग ही नही अपितु पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में वृहद स्तर जारी है जिसके विरोध में हिन्दू समाज के लोग समय समय पर लामबंद हो कर प्रदर्शन करते रहते हैं उसके बाद भी ऐसे लोग अपने कृत्यों से बाज नहीं आ रहे हैं लगभग चार से पाँच माह पूर्व राजनांदगांव दुर्ग रायपुर बालोद आदि जिलों में धर्मांतरण के विरोध में वृहद स्तर पर प्रदर्शन हुआ जिसके चलते कुछ समय के लिए उनके क्रिया कलापों में कमी आई थी किंतु वर्तमान में फिर से वही ढर्रा प्रारंभ हो गया है यदि यही स्थिति जारी रही तो हिन्दू समाज को धर्मयुद्ध का आगाज़ कर धर्मांतरण कराने वालों को सबक सिखाना होगा स्थानीय बालोद जिला भी धर्मांतरण के प्रयास करने वालों से अछूता नहीं है बालोद जिला के डौंडीलोहारा,करहिभदर, चिरईगुड़ी,चिल्हाटी,कोलाटोला,माटरी,धनगांव,देवरी,भरदा आदि गाँवो से लोग प्रर्थना सभा मे शामिल हो रहे हैं ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों मे झोलाछाप डॉक्टर अपने पेशे की आड़ में इस काम को अंजाम देने में लगे हुए हैं स्थानीय नगर डौंडीलोहारा में भी धर्मांतरण की ब्यार में कुछ लोग बहक कर प्रार्थना सभा मे शामिल होने लगे हुए है जिन्हें शिवसेना द्वारा मुहिम चला कर घर वापसी कराया जाएगा धर्मांतरण से प्रभावित लोगों की घर वापसी के लिए शिवसेना शीघ्र अतिशिघ्र प्रदेश प्रमुख जी के आदेशानुसार प्रदेश के पदाधिकारियों व राज्य के महान साधू संतो की मौजूदगी में अभियान चलाकर नकेल कसने शिवसेना कारसेवा का आवाहन करेगी
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904