google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

गुंडरदेही क्षेत्र में धड़ल्ले से हो रहा प्रतिबंधित अर्जुन वृक्ष की कटाई एवं अवैध परिवहन ,,विभागीय अधिकारी की मौन सहमति

गुंडरदेही

बड़ी खबर

गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर ग्राम सकरौद- बेल्टिकरी के बीच आज रनचिराई थाना क्षेत्र के निवास करने वाले एक बड़े सक्रिय लकड़ी दलाल आज प्रतिबंधित अर्जुन वृक्ष की कटाई कर ले गया। हमारी टीम ने संबंधित विभाग के राजस्व अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी एसडीएम भूपेंद्र अग्रवाल को इसकी सूचना दी थी। परंतु राजस्व विभाग का टीम वहां नहीं पहुंचा।

आपको बता दें कि लगातार वन विभाग के अधिकारी से संपर्क करने पर भी उन्होंने कार्यवाही के संबंध में हाथ धरे बैठे हुए हैं। वन विभाग के अधिकारी मीडिया को कोई जवाब देना उचित नहीं समझते हैं। एक तरफ राज्य सरकार पर्यावरण बचाने हर साल लाखों रुपए का प्रचार-प्रसार एवं करोड़ों रुपए पौधा लगाने में खर्च करता है, और दूसरी तरफ अधिकारियों के संरक्षण के चलते आज मेटाडोर, ट्रैक्टर प्रतिदिन बेधड़क अवैध रूप से प्रतिबंधित लकड़ी का परिवहन कर रहे हैं।

अधिकारी नहीं देते ध्यान

गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय के चारो दिशा में वन विभाग कार्यालय, राजस्व विभाग कार्यालय, तहसील कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, पुलिस थाना के चारो दिशा में राज्य शासन द्वारा प्रतिबंधित अर्जुन वृक्ष की जोर शोर से कटाई चल रही है। लड़की माफियाओं द्वारा आधुनिक आरा मशीन पेड़ों की कटाई की जा रही है। आपको बता दें कि गुंडरदेही ब्लॉक में प्रतिदिन दो दर्जन गाड़ियां जैसे मेटाडोर, ट्रैक्टर में अवैध रूप से अर्जुन वृक्ष का परिवहन हो रहा हैं। इसके बावजूद संबंधित विभाग, पुलिस विभाग कार्यवाही को लेकर ध्यान नहीं दे रहा है।

बिना शिकायत के नहीं करते कार्यवाही

वहीं संबंधित विभाग लड़की कोचिया एवम अर्जुन वृक्ष के अवैध परिवहन पर बिना शिकायत के कभी भी कार्यवाही नहीं करते। अगर विभागीय अधिकारी दफ्तर से निकलकर ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा करें तो प्रत्येक ग्रामो में प्रतिबंधित अर्जुन वृक्ष कटा मिलेगा। परंतु विभागीय अधिकारी अपने दफ्तर से बाहर निकलना जरूरी नहीं समझते। वहीं किसी ग्रामीण व पर्यावरण प्रेमी के शिकायत पर भी कोई ध्यान नहीं देते। बड़ी शर्म की बात है किसी अधिकारी को सूचना देने के बाद भी वहां तक टीम नहीं पहुंचना। कहीं-कहीं संबंधित विभाग के अधिकारियों के लिए अवैध लकड़ी माफियाओं के साथ सांठगांठ को दर्शाता है।

परिवहन का लोकेशन… जाने किस रूट से गुजरता है गाड़ी

अर्जुनी, राहुद, सकरौद, रनचिरई किलेपार, खपरी, तवेरा, परसदा, माहूद, सिरसिदा, ओटेबंद, परना,, परसतराई, रेहची, कांदूल, मचौद, पेंड्री, कलंगपुर, बोरगहन, गब्दी, सिब्दी, भाठागांव आर, जरवाय सहित आसपास के क्षेत्र में धड़ल्ले से लकड़ी के अवैध परिवहन जोरों पर चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *