Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

पेंशनर समाज डौंडीलोहारा की बैठक 5 अप्रैल को, होगी अतिआवश्यक चर्चा


तहसील पेंशनर समाज शाखा डौंडीलोहारा की अतिआवश्यक मासिक बैठक दिनांक 5 अप्रैल दिन मंगलवार को दोपहर 12 बजे से पुराना ब्लाक आफिस के कृषि पेंशनर भवन में रखी गई है। तहसील अध्यक्ष सियाराम शार्वा ने बताया कि बैठक में बालोद जिला की सदस्यता, तहसील डौंडीलोहारा की सदस्यता, जिला संबंद्धता शुल्क, आय व्यय की जानकारी पर चर्चा होगी। सन् 2021 की परिवार पेंशन विलंब होने के संबंध में भी चर्चा की जाएगी। आगे निकट भविष्य में पेंशनर समाज भवन का निर्माण होना है जिसके लिए समिति गठन एवं शुल्क के संबंध में भी आवश्यक चर्चा की जाएगी। यदि किसी पेंशनर का व्यक्तिगत समस्या हो तो अपने साथ आवेदन पत्र लेकर आने पर निराकरण का प्रयास किया जाएगा। बैठक में संरक्षक संत राम सुधाकर , अध्यक्ष सिया राम शार्वा, उपाध्यक्ष शारदा प्रसाद शर्मा, सचिव नौशाद राम गंगबोईर, व समस्त पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित रहेंगे।उक्त जानकारी कोषाध्यक्ष कामता प्रसाद साहू ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *