
:
नगद 25,00,000 रू. की चोरी की बारमदगी में बालोद पुलिस की बड़ी कार्यवाही।
सी.सी.फुटेज के आधारा पर बालोद पुलिस के द्वारा महिला व पुरूष चोर को 01 घण्टे के अंदर पहचान कर 16 धण्टे के अंदर तलाष कर किया गिरफतार।
उक्त घटना का पतासाजी हेतु 05 टीम गठित की गई थी।
दिनांक 09.05.2022 की घटना पर श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज श्री बी0एन0मीणा के निर्देशन पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक बालोद श्री गोवर्धन ठाकुर के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद प्रज्ञा मेश्राम एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद श्री प्रतीक चतुर्वेदी डी.एस.पी. व राजेष बागडे के के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक श्री नवीन बोरकर के नेतृत्व में एक विषेष टीम तैयार किया गया
प्रार्थी समकित साखला उर्फ उत्तम जैन पिता ताराचंद साखला उम्र 23 साल सा. वार्ड क्र 06 महावीर भवन बालोद थाना व जिला बालोद ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक समय को प्रार्थी कपड़े के बैंग में नगदी रकम 25 लाख रूपये को लेकर अपने स्कूटी में बैंक पर रकम जमा करने जा रहा था जो पैसो से भरा बैंग अग्रवाल सलेक्षन बालोद के पास गिर जाने से हीरो होण्डा मोटर सायकल एस.एस. में सवार अज्ञात महिला एवं पुरूष के द्वारा पैसांे से भरा बैंग उठा कर बिना वापस किये ले जाने कि रिपोर्ट पर थाना बालोद में अपराध क्रमंाक 223/22 धारा 379, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्व कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया है।
दिनांक 09.05.2022 को चोरी गये संपत्ति की बरामदगी हेतु प्राप्त सी.सी. टी.व्ही फुटेज के आधार पर क्षेत्र में मुखबीर लगाया था कि दिनांक 10.05.2022 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि उक्त सी.सी.टी.व्ही फुटेज का महिला पुरूष एवं हीरो होण्डा मोटर सायकल एस.एस. ग्राम दानीटोला में देखना पाये जाने मौके पर पुलिस निरीक्षक नवीन बोरकर के हमराह स्टॉफ रवाना किया गया जिन्होने ने संदही प्रीतिम लाड़िया पिता सुनहेर राम उम्र 31 साल श्रीमती हुमन लाड़िया पति प्रीतिम लाड़िया उम्र 30 साल ग्राम दानीटोला थाना व जिला बालोद के कब्जे से पैसो से भरा बैंग 25,00,000 रू एवं घटना में प्रयुक्त मो.सा.सी.जी 07 एन 8146 को कब्जा पुलिस लेकर आरोपीगण को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर उक्त अपराध को घटित करना पाये जाने से आरोपीगण को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त प्रकरण के मामले का ख्ुालासा करने मे स्थानीय व्यापारियों द्वारा लगाये गये सीसीटीवी कैमरा काफी उपयोगी साबित हुआ एवं व्यापारियो द्वारा पुलिस टीम का सहयोग किया गया ।
उक्त आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक श्री नवीन बोरकर, उपनिरीक्षक खगेन्द्र पठारे, सउनि धरम भुआर्य, महिला प्रधान आरक्षक देवकुमारी साहू, आरक्षक छन्नु लाल बंजारे, प्रवीण कुमार साहू, पुनमचंद खरे थाना बालोद व सायबर सेल टीम से निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी प्रधान आरक्षक भुनेश्वर मरकाम, रूमलाल चुरेन्द्र, आरक्षक पुरन देंवागन,विपिन गुप्ता ,संदीप यादव,राहुल मनहरे,विवेक शाही ,आकाश दुबे ,योगेश पटेल ,मिथलेश यादव की सराहनीय भूमिका रही है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम व पता:-
01.प्रीतिम लाड़िया पिता सुनहेर राम उम्र 31 साल ग्राम दानीटोला थाना व जिला बालोद
02.श्रीमती हुमन लाड़िया पति प्रीतिम लाड़िया उम्र 30 साल ग्राम दानीटोला थाना व जिला बालोद
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904