डोटोपार मे यादव परिवार के घर में आगजनी से पूरे घर के सभी समान खाक
पीडित परिवार को मुआवजा राशि दिलाने हेतु पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री मति सुशीला सेवक साहू ने कांकेर लोस सांसद मोहन मंडावी को लिखा पत्र



गुरूर: गुरुर विकास खंड से लगभग 13 किलो कि दूरी में ग्राम डोटोपार स्थित पीडित परिवार श्री चतुर यादव एवं पत्नी श्री मति जानकी यादव जिनके 5 बच्चे है और छोटे भाई श्री लोकेशवर यादव एवं पत्नी श्री मति रितु यादव जिनके 2 बच्चे एवं सासुमां रहती है। घटना के दिन सभी परिवार शादी में शामिल होने रिस्तेदार के यहां गए थे।
पीडित परिवार ने लगाई पूर्व जिपं को गुहार
भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिपं सदस्य श्री मति सुशीला साहू के निवास पहुंचकर पीडित परिवार ने आगजनी घटना की जानकारी दी। जहां साहू के अर्थक प्रयास एवं क्षेत्र के सांसद श्री मोहन मंडावी के सहयोग से परिवार को तुरंत गैस चुल्हा एवं सिलेंडर की व्यवस्था किया।
आगजनी से घर में रखे समान खाक
पीडित परिवार पूर्व जिपं सदस्य के निज निवास पडकीभाट पहुंच घटना की जानकारी दी, तो तत्काल पीडित परिवार को नगद राशि एवं सभी सदस्यों के लिए साडी, कपडा एवं छोटे बच्चों के लिए कपडा, राशन की व्यवस्था की। और सुशीला साहू ने कहां पीडित परिवार के लिए भारतीय जनता पार्टी तत्पर रहेगी।
उक्त पीडित यादव परिवार के घर आगजनी घटना स्थल का निरक्षण कर परिवार को गैस चूल्हा एवं सिलेंडर दिए जहां जिला उपाध्यक्ष भाजपा व पूर्व जिपं सदस्य श्री मति सुशीला साहू , जिला मंत्री किसान मोर्चा श्री टुकेशवर पाण्डेय , पूर्व मंडल उपाध्यक्ष श्री संतोष गंगबेर भाजपा नेत्री श्री मति नीता साहू , सोशल मीडिया भाजपा श्री जागेशवर साहू भाजयुमो अध्यक्ष श्री मनीष साहू , भाजयुमो जिला महामंत्री श्री अजेन्द्र साहू, श्री मितेश साहू , जनपद सदस्य श्री मति संध्या साहू , सरपंच सनौद श्री मति अम्रित साहू , सरपंच डोटोपार श्री अजय चतुर्वेदी , श्री सेवक साहू , श्री आशीष साहू , श्रीमति जानकी सिन्हा , श्रीमति लता साहू , श्रीमति दुर्गा यादव , श्री प्रवीण साहू उपस्थित रहे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904