google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

भाजयुमों दुर्ग की संभागीय बैठक कल, राष्ट्रीय प्रभारी सह प्रभारी का होगा आगमन


भारतीय जनता युवा मोर्चा, छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण दुर्ग संभागीय बैठक कल 22 मई 2022, रविवार को सुबह 10 बजे से जिला भाजपा कार्यालय, दुर्ग में आयोजित किया गया जिसकी मेजबानी दुर्ग जिला भाजयुमों करेगी, राष्ट्रीय प्रभारी एवं सह-प्रभारी के प्रथम आगमन को लेकर दुर्ग भाजयुमों जोरशोर से तैयारी में लगी है।
प्रदेश के सभी संभागों में राष्ट्रीय प्रभारी एवं सह प्रभारी बैठक लेने पहुंच रहे कल भाजपा कार्यालय में होगी दुर्ग संभाग की महत्वपूर्ण बैठक, जिसमें मुख्य रूप से राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय, लोकसभा सांसद श्री संतोष पाण्डेय, श्री विजय बघेल, भाजयुमों के प्रदेश प्रभारी अनुरागसिंह देव, सहप्रभारी ओ.पी.चौधरी, भाजयुमों प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के अलावा भाजयुमों के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य व छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री आलोक डंगस एवं सह-प्रभारी श्री दीपज्योति मुंद का दुर्ग जिला में पहली बार आगमन हो रहा है।
भाजयुमों की दुर्ग संभागीय बैठक में दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, बालोद, कवर्धा, बेमेतरा के सभी प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री एवं मंडल अध्यक्ष शामिल होंगे इसके साथ ही बैठक में संभाग के सभी वरिष्ठ नेतागण का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

गौरव शर्मा
जिला महामंत्री
भाजयुमों दुर्ग

CG24 aajtak news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *