Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बालोद : आतंकवाद विरोधी दिवस: एडीएम ने संयुक्त जिला कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई शपथ

एडीएम श्री भूपेन्द्र अग्रवाल ने कल संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में पूर्वान्ह 11 बजे अधिकारियों-कर्मचारियों को ‘‘आतंकवाद विरोधी दिवस‘‘ संबंधी शपथ दिलाया।  अधिकारियों-कर्मचारियों ने शपथ लिया कि ‘‘हम भारतवासी अपने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास रखते हैं तथा निष्ठापूर्वक शपथ लेते हैं कि हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे। हम मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, समाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुॅचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की भी शपथ लेते हैं। शपथ लेने वालों में संयुक्त कलेक्टर श्री अभिषेक दीवान, डिप्टी कलेक्टर श्री अमित श्रीवास्तव, जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग के उप संचालक श्री ओमप्रकाश देशमुख सहित संयुक्त जिला कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *