

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय ने आज रायपुर मंडल के वरिष्ठ रेलवे अधिकारीयों से मुलाकात की तथा रायपुर मंडल में वर्तमान में चल रहे रेलवे से सम्बंधित सभी विकास कार्यों की समीक्षा की। चर्चा के दौरान रेलवे के अधिकारीयों ने जानकारी दी कि केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत सभी विकास और विस्तार के कार्य सुचारु रूप से चल रहे हैं तथा निकट भविष्य में इसके पूर्ण होने की सम्भावना है । उन्होंने जानकारी दी कि रायपुर से लखोली दूसरी लाइन का कार्य लगभग पूर्ण हो चूका है और दो महीने के अंदर इसमें रेल का परिचालन शुरू हो जाएगी साथ ही, अंतागढ़ से रावघाट रेल लाइन का कार्य प्रारम्भ हो चूका है जल्द ही इसे भी पूर्ण कर दिया जायेग। दुर्ग स्टेशन के सौंदर्यीकरण तथा विस्तारीकरण हेतु वास्तुविद नियुक्त करने की जो निविदा आमंत्रित की गयी थी, उसकी प्रक्रिया आगे बढ़ गयी है तथा जल्द ही इस हेतु एजेंसी तय कर ली जाएगी। सुश्री पांडेय ने दुर्ग परिक्षेत्र में चल रहे सभी ROB / RUB की जानकारी ली तथा इन्हें शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया।
सुश्री पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने पुरे देश में रेल के नेटवर्क को बढ़ाने और सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए सैकड़ों परियोजनाएं लागू कि हैं तथा इस पर तय समयसीमा के अनुसार कार्य करने का लक्ष्य रखा है। जनता कि सुविधा के लिए विकास ही हमारी सरकार का मूलमंत्र है और विकास के लिए धन की कमी कभी आड़े नहीं आएगी।
01 अप्रैल से चेतना – महिला पुलिस वालेंटियर स्वयं सेविकाओं को बंद कर दिया गया था। इस आदेश को वापस लेने एवं चेतना पुलिस वालेंटियर सेविका को पुनः स्थाई रूप से बहाल करने दुर्ग और कोरिया जिले की चेतना महिला पुलिस वालंटियर आज राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय से मुलाक़ात कि उन्होंने सुश्री पांडेय को अपनी १२ सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौंपा। सुश्री पांडेय ने उनकी समस्यांओ को गंभीरता से सुना तथा इसपर शीघ्र ही उनकी मदद करने का आश्वासन दिया।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904
