Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

प्रदेश सरकार के किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ समितियों में मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन,कोमल राजपूत ने कहा किसान विरोधी सरकार

देवरी :-

भरनाभाट प्रदेश एवं जिला संगठन के निर्देशानुसार प्रदेश सरकार किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ समितियों में मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आदिम जाति सेवा सहकारी समिति नाहदा में किया। धरना प्रदर्शन में मुख्य वक्ता प्रदेश किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने कहा प्रदेश में कांग्रेस सरकार की सरकार किसान विरोधी के साथ अर्धी हैं। किसानो के प्रति अन्याय कर रहा है। समितियों में खाद बीज के सार्जेंट के कारण किसान खाद एवं बीज के लिए भटक रहे हैं। किसानो के हित के लिए आज धरना प्रदर्शन के माध्यम से प्रदेश सरकार को बताया जा रहा है। प्रदेश किसान मोर्चा के सदस्य चेमन देशमुख ने कहा प्रदेश में 15 वर्षों तक भारतीय जनता पार्टी के सरकार ने किसानों के हित अनेक योजना लाया जिससे किसानों में आर्थिक संपन्न हुआ। मंडल अध्यक्ष टीनेश्वर बघेल कहा नाहदा समिति में खाद 3000 बोरा यूरिया, डी पी 2500 बोरा, सुपर फास्फेट 800 बोरा, पोटाश 1000 बोरा की मांग है लेकिन अभी समिति में यूरिया 1100, डी पी 400 एवं सुपर फास्फेट 400 बोरा ही मिल पाया है। धरना प्रदर्शन में उपस्थित किसानों ने खाद, बीज के शार्टेज के बारे में बताया। धरना प्रदर्शन को जिला के प्रदेश सहसंयोजक मछुआ प्रकोष्ठ शिवकुमार धरमगुडे, महामंत्री किशोरी साहू, जिला पंचायत सदस्य पुष्पेन्र्द चंद्राकर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला बालोद के अध्यक्ष जितेंद्र साहू, किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष रमेश सोनवानी, मंडल के उपाध्यक्ष माया चंद्राकर, महामंत्री सुरेश केसरवानी ने संबोधित किया। धरना प्रदर्शन में नाहदा सरपंच संतराम तारम, पीपरखार के सरपंच, नाहदा समिति के अध्यक्ष लखन पटेल, देवरी समिति के पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम, युवा मोर्चा अध्यक्ष टुमन साहू, महामंत्री देवेन्द्र जोशी, मंत्री शुभम देवांगन, संचालक महामंत्री निरंजन साहू एवं आभार किसान मोर्चा के मंडल अध्यक चैतन्य निषाद ने किया। धरना प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम तहसील कार्यालय देवरी ज्ञापन सौंपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *