google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

स्वास्थ्य एवं बहुद्देश्यीय कर्मचारी संघ बालोद द्वारा वाहन 108 के दिवंगत कर्मचारी के परिवार को 11000 रुपये की आर्थिक मदद की गई


:-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अर्जुन्दा में पदस्थ वाहन108 के युवा कर्मचारी कोमल चौधरी की ड्यूटी के दौरान 20/05/2022 को आकस्मिक मृत्यु हो गई थी ,जिससे स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर दौड गई। श्री कोमल चौधरी के ऊपर अपने संपूर्ण परिवार का दायित्व था जिसके कारण उनके परिवार को आर्थिक बदहाली का सामना करना पड़ रहा था जिसे देखते हुए स्वास्थ्य एवं बहुउद्ददेशीय कर्मचारी संघ ने पीड़ित परिवार की यथासंभव मदद करने का निर्णय लिया। स्वास्थ्य एवं बहुद्देश्यीय कर्मचारी संघ बालोद के जिलाध्यक्ष घनश्याम पुरी एवं संघ के पदाधिकारियों द्वारा उनके परिजनों से मिलकर सांत्वना राशि 11 हजार रुपये नगद आर्थिक मदद की।जिससे परिवार को तात्कालिक राहत मिल सके । इस हेतु विभाग से परिवार को और भी मदद दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।स्वास्थ्य एवं बहुद्देश्यीय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष ने मृत कर्मचारी की पत्नी को अनुकम्पा नियुक्ती देने की मांग मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से की है जिससे गरीब व दुःखी परिवार को जीवन यापन करने हेतु सहायता मिले।इस दुःख की घड़ी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्दी,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रनचिरई ,प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गुरेदा ,प्राथमिक स्वास्थ्य केन्र्द देवरी के सभी कर्मचारी एवं संगठन के सदस्यगण महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मीता चटर्जी,कोषाध्यक्ष कु. अंजना राठौर, श्री सुनील देवांगन(आर एम ए प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष),श्री पी जोशी (आर एम ए),श्री गौतम वर्मा (आर एम ए), श्रीमती मुनमुन सरकार (आर एम ए),नेत्र सहायक अधिकारी श्री मोकेस्वर दास हिरवानी,के,बी,पाल, रोशन प्रजापति, cmho ऑफिस के कर्मचारी श्री सुरेंद्र सोनकर भाई, श्रीमती पी नायडू मैडम जी ,पुष्पा तारम वार्ड आया,नंदकुमार वार्डबॉय, गायकवाड़ भैया वार्डबॉय ,मनीष भाई वार्डब्वाय,रिकू देवरणकर जेएसए,अनुपमा देवांगन, वैशाली बारले mlt के द्वारा दुखी परिवार को आर्थिक मदद करते हुए शासन प्रशासन से तत्काल पीड़ित परिवार को हर संभव मदद देने का आह्वान किया है।

मु ख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस के मंडल सर से मृत कर्मचारी 108 के वाहन चालक के परिवार को अनुकम्पा नियुक्ति कलेक्टर दर पर रखने हेतु चर्चा करते हुए स्वास्थ्य एवं बहुद्देश्यीय कर्मचारी संघ बालोद के जिलाध्यक्ष घनश्याम पुरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *