
आज दिनांक 02.06.2022 को उप-निरीक्षक श्री विनय सिंह राजपुत, व सहायक उप निरीक्षक श्री जिवराखन सहारे जी 31.05.2022 को सेवानिवृत्त हुए Farewell Function के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय बालोद में नव नियुक्त श्रीमान पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव, अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमति प्रज्ञा मेश्राम, डीएसपी सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा, डीएसपी श्री राजेश बागड़े, डीएसपी श्री एसएस मौर्य, रक्षित निरीक्षक श्री एम.एस. नाग, व समस्त ऑफिस स्टाफ सेवानिवृत्त विदाई समारोह में सम्मिलित हुए। उक्त सेवानिवृत हुए दोनों अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें श्री फल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सहसम्मान विदाई दी गई। दोनों अधिकारियों द्वारा पुलिस विभाग में 40-41 वर्ष तक पूर्ण सेवाकाल अवधि में पूरी लगन एवं निष्ठापूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया गया। विदाई समारोह के दौरान सेवाकाल से जुड़ी बेहतर अनुभवों को भी साझा किया गया।


CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904