google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

डौण्डी -सट्टा पट्टी लिखने वाले 2 लोग पुलिस हिरासत में

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग श्री बी. एन. मीणा के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में अति पुलिस अधीक्षक बालोद प्रज्ञा मेश्राम एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा मनोज तिर्की के पर्यवेक्षण में अवैध शराब बिक्री एवं जुआ सट्टा के विरुध्द अंकुश लगाने दिशा निर्देश पर थाना डौंडी में आज दिनांक 03:062022 के अवैध जुआ सट्टा पट्टी लिखने वाले दो आरोपीयों के विरूध्द धारा 4 (क) जुआ एक्ट की कार्यवाही की गयी।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कैलाशचंद मरई प्रधान आरक्षक ज्ञानेश चंदेल क० 1480, आर० क० 318 खिलावन सिन्हा, घमनेश साहू क० 166, तुमेश सिन्हा क० 110. बलदेव कुजाम क0 204 की सक्रिय भुमिका रही ।

  1. आरोपी डोमेन्द्र कुमार पिता रघुनाथ उम्र 30 साल, साकिन घोटिया थाना डौंडी जिला बालोद के कब्जे से एक सट्टा पट्टी एक पैन एवं नगदी रकम 820 रूपये जप्त कर अपराध कमांक 78 / 2022 धारा 4 (क) जुआ एक्ट की कार्यवाही की गयी।
  2. भोजराम साहू पिता थानूराम साहू उम्र 40 साल, साकिन घोटिया थाना डौंडी जिला बालोद के कब्जे से एक सट्टा पट्टी, एक पैन एवं नगदी रकम 940 रूपये जप्त कर अपराध क्रमांक 79/2022 धारा 4 (क) जुआ एक्ट की कार्यवाही की गयी ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *