google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला

तीन दिवसीय विकास खंड स्तरीय मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा व व्यक्तिगत सुरक्षा प्रशिक्षण के समापन अवसर पर श्री एल.के. ठाकुर जी विकास खंड शिक्षा अधिकारी, श्री ए.के. साहू जी सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी, श्री एस. के. कोटेन्द्र जी विकास खंड श्रोत समन्वयक व शासकीय हाई स्कूल सम्बलपुर के प्राचार्य श्री डी. आर.भण्डारी जी की गरिमामयी उपस्थिति में मां शारदे की पूजा के साथ सम्पन्न हुआ। विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी प्रशिक्षार्थियों से कहा अब आप लोग प्रशिक्षार्थी नही मास्टर ट्रेनर बन गए हो।संकुल स्तर पर सभी प्राथमिक से लेकर हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूल के समस्त शिक्षकों को तीन दिवस शाला सुरक्षा एवं व्यक्तिगत सुरक्षा को शतप्रतिशत साझा करेंगे। जिससे बच्चों के माध्यम से जनमानस तक सुरक्षा से सम्बंधित प्राथमिक उपचार से अवगत हो सके। सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री ए.के.साहू ने प्रशिक्षण के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए आभार व्यक्त किया गया।
एस आर जी ग्रुप के मास्टर ट्रेनर्स श्री लेखराम साहू (जमरुआ, बालोद),श्रीमती कैशरीन बेग व लिली पुष्पा एक्का(गुंडरदेही) ने प्रशिक्षण से आप क्या अपेक्षा रखते हैं? से अपनी बात शुरू की। ततपश्चात आपदा अथवा विपदा आने पर प्राथमिक चिकित्सा के बारे में प्रकाश डालते हुए प्रायोगिक तौर पर शरीर के विभिन्न हिस्सो में चोट लगने पर बांधी जाने वाली पट्टी के बारे में अवगत कराते हुए मानव बैसाखी व स्ट्रैचर बनाना, डाक्टरी गांठ व ध्रुव गांठ के बारे में जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर श्री लेखराम साहू जी ने आपदा विपदा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सार्वजनिक रूप से होने वाली जन -धन की हानि को आपदा व्यक्तिगत होने वाली हानि विपदा के अंतर्गत आता है। आपदा दो प्रकार के होते हैं- प्राकृतिक और मानवीकृत।
फायरकीट मांकड्रील के माध्यम से आग बुझाना, गैस सिलेंडर में लगे आग को बुझाने का तरीका एवं अग्निशमन यन्त्र के माध्यम से आग बुझाने का तरीका बताया गया। प्रशिक्षण में बाल शोषण के अन्तर्गत गुड टच एवं बेड टच को विस्तार पूर्वक बताया गया। साथ ही साथ बाल संरक्षण, नशामुक्ति, साइबर क्राइम पर विस्तृत चर्चा किया गया। प्रशिक्षण में सभी संकुल समन्वयक सहित 94 शिक्षक उपस्थित रहे। उक्त जानकारी संकुल समन्वयक डोंडी लोहारा उत्तर मोहित भौसार्य ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *