गुंडरदेही विधानसभा में कांग्रेस छोड़ने का सिलसिला बरकरार

देवरी ब्लॉक युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नरेन्द्र देवांगन निवासी ग्राम भरदा (ट)गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र ने भी कांग्रेस पार्टी से अपना इस्तीफा जिला कांग्रेस कमेटी बालोद अध्यक्ष को दे दिया जिसकी प्रतिलिपि प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम को भी भेजा l नरेंद्र देवांगन देवरी ब्लॉक युवक कांग्रेस के अध्यक्ष के साथ ही कई वर्षों तक देवांगन समाज के ग्रामीण अध्यक्ष सहित देवांगन समाज के विभिन्न पदों में रहे।वे राजनीति ही नही देवांगन समाज में भी दोनो जगह हमेशा सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं l गुंडरदेही विधानसभा में आखिर ऐसा क्या हो रहा है जिससे कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता लगातार कांग्रेस पार्टी से अपने आपको किनारा कर रहे हैं l यह सोचने वाली बात है।जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के पूर्व अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला से शुरू हुई इस्तीफे का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।अभिषेक शुक्ला के इस्तीफे के बाद पार्टी के पूर्व व वर्तमान कांग्रेस के पदाधिकारी भी ये आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिए कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओ का वर्तमान में सरकार बनने के बाद कोई मान सम्मान पार्टी में नही है लगातार कार्यकर्ताओ की उपेक्षा स्थानीय विधायक एवं संगठन द्वारा किया जा रहा है उन सभी ने कांग्रेस को सिर्फ और सिर्फ़ चापलूस और चाटुकारों की पार्टी करार दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सिर्फ सत्ता प्राप्ति का साधन मान लिया जाता है कांग्रेस अब दिशाहीन हो गई है l
नरेंद्र देवांगन ने कहा कांग्रेस अब वो पार्टी नही रही जहां पहले कार्यकर्ताओं को सर्वोपरि माना जाता था कार्यकर्ताओं की बात सुनकर उन बातों पे अमल किया जाता था कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता अपने छोटे छोटे समस्याओं को लेकर जब मंत्री विधायकों के पास जाता था तब उसकी बातों पर गंभीरता पूर्वक विचार कर उसका निराकरण होता था जिससे कांग्रेस का कार्यकर्ता अपने आपको कांग्रेस का सिपाही होने का दंभ भरता था l परन्तु आज वर्तमान में तो कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का कांग्रेस पार्टी सिर्फ शोषण कर रही है।उनका कोई काम नही होता बल्कि इनको कोपभाजन का शिकार होना पड रहा है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का तिरस्कार और चापलूस और चाटुकार लोग इनके सब कुछ हो गए हैं l नरेंद्र देवांगन ने तो यहां तक कहा की आने वाला समय कांग्रेस के लिए बहुत ही खराब होगा। कांग्रेस का कार्यकर्ता अपनी उपेक्षा बर्दास्त नही करेगा l
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904