google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बालोद में हुआ खेल विकास समिति का गठन


CG 24 आजतक बालोद
सोमवार को सुबह 11:00 बजे संस्कार शाला के सभा गृह में शासकीय व अशासकीय खेल प्रशिक्षकों द्वारा खेल विकास समिति बालोद के गठन संबधित बैठक आज आहूत की गई, जिसमे मुख्यरूप से नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा,एवं प्रदेश सचिव कांग्रेस ( खेल प्रकोष्ठ )अजय यादव, व्याम शिक्षक सुरेश शांडिल्य, राजेश सोनी,व्याम शिक्षक सूर्यकान्त सिन्हा, व्याम शिक्षक आदिला खान एवं खेल जगत से जुड़े अन्य खेल प्रेमियों ने भाग लिया, नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने कहा की ये समिति का गठन निश्चित ही आवश्यक है, क्यूंकि बालोद में खेल प्रेमीयो की संख्या तो है और खेल प्रतिभाओ की भी कमी नहीं है किन्तु सही सुविधा और प्रशिक्षण ना मिल पाने की वजह से वे कई बड़े आयोजनों और खेलो से वे वंचित हो जाते थे, किंतु अब विकास समिति के गठन के बाद अयेसा नहीं होगा खिलाड़ियों को सही प्रशिक्षण के साथ साथ राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय एवं अंतर राष्ट्रीय आयोजनों की जानकारी भी प्राप्त हो पायेगी जिसमे वो भाग लेकर जिले और शहर और प्रदेश का नाम रौशन कर सके और असुविधाओं के कारण अब शहर की खेल प्रतिभाएं ना पिछड़ने पाए, इसका पूरा ख्याल रखा जायेगा, और ये खेल विकास समिति का गठन निश्चित तौर पर एक मिल का पत्थर साबित होगा
अजय यादव ने समिति के गठन के मुख्य उदेश्य को बताया की बालोद में खेल का वातावरण निर्माण करना व विभिन्न खेल और खिलाड़ियों को एक बेहतर प्रशिक्षण दे कर राज्य स्तरीय, राष्ट्रिय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओ के लिए तैयार करना, और बालोद से जुड़े खेल के सभी खिलाड़ियों के लिए खेल सामग्रियां और खेल से संबधित अन्य सुविधाए उपलब्ध कराना है,
खेल विकास समिति बालोद का गठन भी किया गया जिसमे अध्यक्ष विकास चोपड़ा, उपाध्यक्ष अजय यादव,सचिव सुरेश शांडिल्य, कोषाध्यक्ष राज सोनी, सदस्य सूर्यकान्त सिन्हा , आदिला खान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *