
कांकेर में प्रेसवार्ता में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा, बस्तर संभाग की 12 विधानसभाओं में लोगों से की भेंट मुलाकात, साढ़े तीन सालों में बस्तर में तेजी से हुआ विकास
विकास कार्य जन सरोकारों से जुड़े होते हैं। बस्तर के लोग जब तक सहमत नहीं होंगे, बोधघाट परियोजना प्रारंभ नहीं की जाएगी। यह बात मुख्यमंत्री ने कांकेर में आयोजित प्रेसवार्ता में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर में तेजी से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। साढ़े तीन सालों में बस्तर विकास के क्षेत्र में काफी आगे बढ़ा है।
इस दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष श्री मनोज मंडावी, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, संसदीय सचिव श्री शिशुपाल सोरी, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री राजेश तिवारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904