रोड सेप्टी के संबंध में पुलिस अधीक्षक द्वारा लिया गया बैठक ।
यातायात संबंधी दिया गया दिशा-निर्देश।

–00–
पुलिस अधीक्षक बालोद श्री जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति प्रज्ञा मेश्राम के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक श्री राजेश बागड़े के दिशा-निर्देश में आज दिनांक 06.06.2022 को ट्रक यूनियन बालोद, ट्रक यूनियन कच्चे व भानुप्रतापपुर परिवहन संघ के पदाधिकारी, बस संचालक एवं ऑटो रिक्षा चालक व संचालक की बैठक पुलिस अधीक्षक कार्यालय बालोद में आयोजित किया गया। जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं मे कमी लाने के लिए बैठक में उपस्थित समस्त चालक/संचालको को नियमित गति से वाहन चलाने, शराब सेवन कर वाहन नहीं चलाने, ओव्हरलोड़ माल भरकर परिवहन नहीं करने, वाहन में जीपीएस ट्रैकर लगाने, वाहन चालक एवं क्लीनर का चरित्र सत्यापन करने समय-समय पर हेल्थ चेकअप कराने की हिदायत दी गई तथा यातायात नियमों की पालन करने की समझाईश दिया गया। आहुत बैठक में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री प्रकाष रावटे, यातायात प्रभारी श्री डी. चंद्रवंषी, ट्रक युनियन बालोद, कच्चे, भानुप्रतापपुर, परिवहन संघ के पदाधिकारी, बस संचालक एवं ऑटो रिक्षा चालक लगभग 35-40 संख्या में उपस्थित रहें।
पुलिस अधीक्षक द्वारा मीटिंग मंे दिये गए आवश्यक दिशा-निर्देशः-
- समस्त यूनियन संचालकों को ओव्हरस्पीड़ वाहन न चलाने की हिदायत दिया गया।
- शराब सेवन कर वाहन न चलाने
- वाहन चालक एवं क्लीनर का चरित्र सत्यापन किया जाना।
- वाहन चालक एवं क्लीनर का समय-समय पर हेल्थ चेकअप कराया जाना।
- सभी मालवाहक/यात्री वाहनों में जीपीएस ट्रैकर लगाने।
- बस संचालकों को नियम स्थान पर ही सवारी बैठाने कही पर भी रूककर यात्री नहीं बैठाने की
समझाईश दिया गया। - नो पार्किंग पर वाहन नहीं खड़े करने की हिदायत दिया गया।
- मालवाहक वाहनों में सवारी बैठाकर परिवहन नहीं करने की समझाईश दिया गया।
- सभी युनियन के पदाधिकारीयों का नाम पता एवं वाहन चालको क्लीनर का नाम पता संबंधित थानों
में नोट कराने की हिदायत दिया गया।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904