कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यंाग सहायता योजना अंतर्गत निर्माण श्रमिक स्व.भुनेश्वरी साहू के मृत्यु उपरांत उनके नामिनी पति श्री मनोज कुमार को एक लाख रूपए का चेक प्रदान कर लाभान्वित किया। श्रम पदाधिकारी श्री संजय सिंह ने बताया कि छ.ग. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल में पंजीकृत निर्माण श्रमिक स्व. भुनेश्वरी के नामिनी पति श्री मनोज कुमार द्वारा मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यंाग सहायता योजना के अंतर्गत आनलाईन आवेदन किया गया था।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904