google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बालोद जिले में संलग्नीकरण का खेल बंद हो स्वास्थ्य एवं बहुउद्देशीय कर्मचारी संघ की मांग



बालोद जिले में स्वास्थ विभाग में वर्षों से संलग्निकरण का खेल चल रहा है, जिसका विरोध स्वास्थ्य एवं बहूद्देशीय कर्मचारी संघ के कार्यकारी प्रांत अध्यक्ष वी एस राव जिला अध्यक्ष घनश्याम पुरी ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एस के मंडल से बैठकर आज तत्काल शासन के आदेश अनुसार चल रहे सलाग्निकरण किए गए जिले के समस्त चिकित्सा अधिकारीगण एवं कर्मचारियों को उनके मूल पद पर भेजने हेतु पत्र प्रेषित किया गया।
क्योंकि कई वर्षों से विभिन्न जगहों पर संलग्न होकर कार्य करने के कारण मूल जगह का शासकीय कार्यों में उपलब्धि ना के बराबर हो रही है,
2 वर्ष पूर्व संघ द्वारा मांग किए जाने पर 52 कर्मचारियों को संलगणीकरण से हटाकर मूल पद पर संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं रायपुर के आदेश अनुसार भेजा गया ,उसके पश्चात फिर से संलगनिकरण हुआ ,अब तो यह हाल है की कुछ ब्लाकों के खंड चिकित्सा अधिकारीगण भी संलगनिकरण करने लगे हैं जिससे ब्लॉकों के स्वास्थ विभाग के कार्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है ,
क्योंकि मूल पदों को छोड़कर दूसरे पदों का कार्य लिया जा रहा है उसे भी तत्काल समाप्त करने की संघ द्वारा मांग की गई। आज संघ के जिला अध्यक्ष घनश्याम पुरी एवं अन्य पदाधिकारियों ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से बैठकर अवगत कराया कि माननीय मुख्यमंत्री के हाट बाजार जो प्रमुख कार्यक्रम में भी अधिकारी कर्मचारियों के संलग्नीकरण के कारण प्रभावित हो रहा है ।
अतः संघ आग्रह करता है कि संलग्न चिकित्सा अधिकारियों को एवं कर्मचारियों को लिपिकों को उनके मूल पदस्थापना स्थल पर वापस भेजा जावे, जिससे हाट बाजार का कार्य सुचारू रूप से चल सके शासकीय कार्य प्रभावित ना हो सके, शासन के आदेशों की छाया प्रति मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को प्रदाय की गई जिस पर डॉ एसके मंडल ने तुरंत कार्यवाही करने का आश्वासन संघ के प्रतिनिधि मंडल को दिया।
और संगठन ने धन्यवाद ज्ञापित किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *