
कोरिया जिले के 1500 अधिक स्कूलों में आकर्षक पेंटिंग और रंग-रोगन से बदली तस्वीर
नन्हे बच्चों के आकर्षण और मनोरंजन के लिए तैयार आदर्श आंगनबाड़ी केन्द्र
रायपुर, 08 जून 2022
नए शैक्षणिक सत्र चालू माह के 16 जून से शुरू होने जा रहा है। प्रदेश में स्कूलों और आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों के आकर्षण और मनोरंजन के हिसाब से खूबसूरत पेंटिंग, रंग-रोगन और मरम्मत कर शासकीय स्कूलों में बच्चों का स्वागत करने की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। इसी कड़ी में कोरिया जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर श्री श्री कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में जिले के 1500 से अधिक शासकीय स्कूलों में रंग-रोगन और पेंटिंग कर चमक-दमक के साथ तैयार की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण मिले और उनका भरपूर मनोरंजन हो।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904