
CG 24 आजतक रिपोर्टर बोधन भट्ट बालोद
ग्राम पंचायत बटेरा का आश्रित गांव जोगीभाट में करीब 20 वर्ष से निवास कर रहे आवेदक अनुपा बाई यादव को सरपंच ,उपसरपंच और कुछ ग्रामीणों के द्वारा आपसी रंजिश रखते हुए उनको शासन से मिलने वाली महत्वकांक्षी योजना से वंचित भी रखा गया है।प्रार्थी ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि वह अपने परिवार के साथ दूसरे के कच्चे मकान में रहकर जीवन यापन गांव में (चरवाहा) गाय चराने का काम करते हैं प्रधानमंत्री उज्जवला गैस , आवास योजना में 1 पहले नंबर पर नाम लिस्ट आ चूका था जिसको इन्हीं लोगों के द्वारा कटवा दिया गया था कई बार मेरे परिवार को प्रताड़ित किया गया है जिसके चलते हम लोग वर्तमान में 1 साल से ग्राम रेंगनी में गाय चराने का काम कर रहे हैं उसके बाद भी यह लोग हम हम लोगों को बिना बताए हमारा नाम राशन कार्ड से फर्जी दस्तखत करके कटवा दिया गया इसकी जानकारी तब हुई जब हम लोग राशन लेने बटेरा सोसायटी पहुंचे 2 महीने से चावल नहीं मिलने से हमारे घर की स्थिति बहुत दयनीय हो गई है दूसरे से चावल उधार मांग कर ज गुजारा कर रहे हैं जिसकी शिकायत हमने जनपद पंचायत डौंडीलोहारा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी व जिला कलेक्टर महोदय बालोद में किए है उनके द्वारा तुरंत संज्ञान में लेते हुए खादय विभाग को निर्देशित किया गया और हितग्राही का नाम राशन कार्ड में जोड़ा गया और 25 किलो चावल की भी सहायता की गई पर अब तक जिला प्रशासन के द्वारा इन पंचायत प्रतिनिधियों पर कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई है।
श्रीमती सुशीला बाई आमरिया सरपंच ग्राम पंचायत बटेरा
ग्राम सभा में ग्रामीनो द्वारा प्रस्ताव किया गया था जो हितग्राही गांव में नहीं रहते उनका राशन कार्ड से नाम काटा जावे इसी के चलते उनका भी नाम काटा गया है।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904