google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

पत्नी शारीरिक संबंध नही बनाने देती थी,आवेश में आकर हुआ विवाद पति ने पत्नी की कर दी हत्या,आरोपी पुलिस पकड़ में

पुलिस थाना देवरी अंतर्गत आज दिनांक 11.06.2022 को ग्राम भण्डेरा निवासी घनश्याम साहू पिता स्व0 नंदकुमार साहू उम्र 40 साल ग्राम भण्डेरा थाना देवरी जिला बालोद जो आवेश में आकर अपने पत्नि मानाबाई साहू को सब्बल से प्राणघातक हमला कर हत्या कर दिये, हत्या की सूचना गांव के जसवंत श्रीवास पिता इन्द्रकुमार श्रीवास उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम भण्डेरा के द्वारा दिये जाने पर थाना देवरी में मर्ग क्रमांक 21/2022 धारा 174 जा.फी. कायम कर मृतिका मानाबाई साहू पति घनश्याम साहू उम्र 35 साल निवासी ग्राम भण्डेरा थाना देवरी जिला बालोद का शव पंचनामा बाद शव का शासकीय अस्पताल डौण्डीलोहारा भेजकर मृतिका के शव का पोष्टमॉर्टम करायी गई। प्रकरण में हत्या का मामला पाये जाने से अपराध कमांक 99/2022 धारा 302 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही हैं। प्रकरण के आरोपी को हिरासत में लिये जाकर पूछताछ की जा रही हैं जिसमें आरोपी ने बताया कि उसके पति के द्वारा मानाबाई के साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाने से वे काफी दुखी थे तथा विगत तीन माह पूर्व भी घरेलू विवाद को लेकर उसकी पत्नि मायके चली गई थी। जिस पर आरोपी द्वारा अपनी पत्नि के चरित्र पर काफी शंका करते थे। आज घटना दिनांक 11.06.2022 को 11.25 बजे आरोपी घनश्याम साहू अपने घर में अपने पत्नि मानाबाई के साथ थे किसी बात को लेकर दोनो के मध्य झगडा हुआ जिससे आरोपी आवेश में आकर घर में रखे सब्बल से अपने पत्नि को मौत के घाट उतार कर फरार हो गया था, जिन्हें घेराबंदी कर आरोपी के मोबाइल के टॉवर लोकेशन के आधार पर उपनिरीक्षक अमित तिवारी, थाना प्रभारी सुरेगांव व उसके स्टाप तथा थाना प्रभारी देवरी सअजनि इसरार अहमद खान, चौकी प्रभारी पिनकापार सउनि नंदकुमार साहू, प्र०आर0क0 1373 रामप्रसाद गजभिये, आर0क0 1008 अजय सिन्हा, आर0क0 176 किसन पटेल, आर0क0 87 लीवन भुआर्य तथा सायबर सेल बालोद प्र0आर0क0 1636 भुनेश्वर मरकाम व उनके स्टाप के द्वारा उक्त आरोपी को पकडने व घेराबंदी में सराहनीय योग्यदान रहा आरोपी घनश्याम साहू से गहन पूछताछ की जा रही हैं। प्रकरण विवेचनाधीन हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *