google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

जिले में कोविड टीकाकरण का शतप्रतिशत लक्ष्य हासिल करने नियमित रूप से किया जा रहा टीकाकरण सत्र का आयोजन



बालोद 07 जुलाई 2022
कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में जिले में 12 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों को कोविड-19 टीका का प्रथम एवं द्वितीय डोज तथा 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिक, हेल्थ केयर वर्कर व फ्रंट लाईन वर्कर के प्रीकासन डोज कोविड टीकाकरण हेतु सत्र का आयोजन किया जा रहा है। जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. एस.के.सोनी ने बताया कि अब तक कुल लक्ष्य 1349552 के विरूद्ध 1249614 डोज (93 प्रतिशत) कोविड टीका लगाया जा चुका है। जिसमें प्रथम डोज लक्ष्य 674776 के विरूद्ध 702677 (104 प्रतिशत ) द्वितीय डोज लक्ष्य 674776 के विरूद्ध 546937 (81 प्रतिशत ) तथा प्रीकासन डोज 88821 के विरूद्ध 23699 (27 प्रतिशत ) लोगों को टीकाकृत किया जा चुका है।
विभिन्न आयुवर्ग में 12 से 14 वर्षीय बच्चों को लक्ष्य 39429 के विरूद्ध 27588 (70 प्रतिशत ) को प्रथम डोज एवं 17074 (43 प्रतिशत ) को द्वितीय डोज, 15 से 17 वर्ष के नागरिकों को लक्ष्य 48934 के विरूद्ध 35405 (72 प्रतिशत ) को प्रथम डोज एवं 28691 (59 प्रतिशत ) को द्वितीय डोज, 18 से 44 वर्ष के नागरिकों को लक्ष्य 378797 के विरूद्ध 380661 (100 प्रतिशत ) को प्रथम डोज एवं 290514 (77 प्रतिशत ) को द्वितीय डोज, 45 से 59 वर्ष के नागरिकों को लक्ष्य 130519 के विरूद्ध 159514 (122 प्रतिशत ) को प्रथम डोज एवं 130472 (100 प्रतिशत ) को द्वितीय डोज तथा 60 वर्ष व उससे अधिक आयु वर्ग के नागरिकों को लक्ष्य 77097 के विरूद्ध 85005 (110 प्रतिशत ) को प्रथम डोज, 66820 (87 प्रतिशत ) को द्वितीय डोज एवं 13587 (18 प्रतिशत ) को प्रीकासन डोज का टीका लगाया जा चुका है। हेल्थ केयर वर्कर लक्ष्य 7054 के विरूद्ध 7892 (112 प्रतिशत ) को प्रथम डोज, 7395 (105 प्रतिशत ) को द्वितीय डोज एवं 5538 (79 प्रतिशत ) को प्रीकसन डोज, फ्रंट लाईन वर्कर लक्ष्य 4670 के विरूद्ध 6612 (142 प्रतिशत ) को प्रथम डोज, 5971 (128 प्रतिशत ) को द्वितीय डोज एवं 4574 (98 प्रतिशत ) को प्रीकासन डोज का टीका लगाया जा चुका है।
कोविड टीकाकरण से छुटे हुए नागरिकों को टीकाकृत करने हेतु ड्यूलिस्ट के आधार पर नियमित टीकाकरण दिवस मंगलवार एवं शुक्रवार को भी कोविड टीकाकरण सत्र का आयोजन किया जा रहा है, साथ ही प्रत्येक सप्ताह सभी विकासखण्डों में कोविड टीकाकरण महाअभियान का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक करने हेतु ग्राम सचिव द्वारा ग्राम स्तर पर प्रेरक टीम का गठन किया गया है जो घर-घर दस्तक देकर टीकाकरण के लिए प्रेरित कर लोगों को टीकाकरण केन्द्र में भेजते हैं। प्रेरक टीम में पटवारी, पंचायत सचिव, मितानिन, कोटवार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिला कमाण्डो, रेडक्रास, एन.एस.एस. व स्काउट गाईड के बच्चे एवं ग्राम के जनप्रतिनिधि, ग्राम के प्रभावी व्यक्ति, धार्मिक नेता, समाज प्रमुख भी शामिल है। उन्होंने बताया कि कोविड टीकाकरण अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, राजस्व विभाग, नगर पालिका एवं समाज सेवी संस्थाओं के सहयोग से शत् प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के प्रयास किये जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *