डौंडीलोहारा :- महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंडिया ने विधान सभा क्षेत्र डौंडीलोहारा के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। क्षेत्र वासियों व कार्यकर्ताओं से गांव गांव जाकर भेंट मुलाकात करेगी। ग्रामीणों को सुविधा उपलब्ध कराने विभिन्न निर्माण कार्यों की भूमि पूजन कर भेंट मुलाकात, जनचौपाल, जनसंपर्क करने तीन दिवसीय दौरा कार्यक्रम के प्रथम दिवस 10 जुलाई को सुबह 11.30 बजे ग्राम रेंगनी ,दोपहर 3 बजे जोगीभाट, शाम 4 बजे बटेरा, शाम 5 बजे सिवनी का दौरा करेंगे। द्वितीय दिवस 11 जुलाई को सुबह 11 बजे ग्राम कोटेरा, 12 बजे गंजईडीह, दोपहर 1 बजे संजारी, दोपहर 2 बजे डूमरघुचा, दोपहर 3 बजे भरनाभाट, शाम 4 बजे आलीवारा, शाम 5 बजे सिरपुर (आसरा) का दौरा करेंगे। तृतीय दिवस 12 जुलाई को सुबह 11 बजे गारका, 12 बजे आलीखुटा, दोपहर 1 बजे कापसी, दोपहर 2 बजे परसाडीह, दोपहर 3 बजे सेम्हरडीह का दौरा करेंगे। उक्त दौरा कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति रहेगी। जनसंपर्क के दौरान प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण किया जायेगा। उक्ताशय की जानकारी देते हुए मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढा ने बताया कि कैबिनेट मंत्री अनिला भेंडिया क्षेत्र वासियों को शासन की योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं? ग्रामीणों की समस्या का समाधान हो रहा है या नहीं? जिसे जानने कैबिनेट मंत्री अनिला भेंडिया स्वयं अपने कार्यकर्ताओं के साथ गांव गांव में भ्रमण कर ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाकर समस्याओं का निराकरण करेंगीं। आम नागरिकों की सुविधा के लिए कांग्रेस के पदाधिकारियों को ग्राम विकास की परिकल्पना को साकार करने ग्रामीणों से मिलकर योजना तैयार करने दिशा निर्देश देंगे। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोपाल प्रजापति ने बताया कि कैबिनेट मंत्री अनिला भेंडिया के कार्यकाल में क्षेत्र वासियों को कोई समस्या न हो जिसके लिए कांग्रेस पदाधिकारियों को कार्ययोजना तैयार करने निर्देश प्राप्त हुआ। अब हमारे पदाधिकारी व कार्यकर्ता ग्रामीणों से मिलकर योजना तैयार करेंगे। जिसकी शुरुआत 10 जुलाई से हो रहा है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904