google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में यह स्वर्णिम अवसर आया है जब जनजाति वर्ग के सदस्य को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है:-देवलाल ठाकुर

भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में यह स्वर्णिम अवसर आ रहा है जब जनजाति वर्ग के सदस्य को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है
यह पल संविधान निर्माता बाबा साहेब के समतामूलक समाज के स्वप्न के साकार होने जैसा है जैसा कि सबको विदित है कि आगामी 18 जुलाई को भारत के राष्ट्रपति का चुनाव होना है
राष्ट्रपति चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन एनडीए की ओर से श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को उम्मीदवार बनाया गया है
उन्हें वाईएसआर कांग्रेस बीजू जनता दल शिवसेना सहित कई अन्य ऐसे दलों का भी समर्थन मिला है जो एनडीए के सदस्य नहीं है
यह समर्थन इस बात को रेखांकित करता है कि हमारा संविधान सभी के प्रतिनिधित्व की और अप्रितम व्यवस्था करता है आज विभिन्न दलों ने समर्थन देने का जो फैसला किया है या श्री बंदी द्रोपदी मुर्मू जी को जनजाति समाज से आने वाले देश की पहली महिला राष्ट्रपति होने के गौरव से सुशोभित करेगा हम समाज के सभी वर्गों के प्रतिनिधि के रूप में छत्तीसगढ़ के सभी सांसद और विधायकों से आगामी दिनांक 28 जुलाई 2022 को होने वाले मतदान में अपनी अंतरात्मा की आवाज से श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को अपना अमूल्य मत देने का आग्रह करते हैं और इस आगरा में जहां पर भी हमारे आदिवासी समाज के लोग निवासरत है उस क्षेत्र के विधायक को श्रीमती द्रोपदी मुर्मू जी को मत देने के लिए समर्थन मांगे क्योंकि डोंडी लोहारा विधानसभा ही आदिवासियों के लिए आरक्षित है
उसके बाद भी पूरे जिले में हर विधानसभा में आदिवासी काफी संख्या में निवासरत है
इसलिए सभी अपने क्षेत्रीय विधायकों के निवास में जाकर उनसे समर्थन मांगे
आदिवासी समाज के लोग साथ में हमारे सभी जनजाति मोर्चा के सदस्य उन विधायकों के घर जाएं एवं उन सब से यह जो ऐतिहासिक समय आदिवासियों के लिए आया है देश के लिए आया है उसमें अपना योगदान प्रदान करें 18 तारीख चुनाव के बाद सभी हमारे सामाजिक संगठन गोड़ हल्बा कंवर जनजाति समाज के प्रमुख सदस्यों द्वारा पंच सरपंच जनपद सदस्यों द्वारा माननीय देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी को आभार पत्र भेजा जाए कि उन्होंने हमारे आदिवासी समाज से अंतिम पंक्ति में खड़ी महिला को भारत के सर्वश्रेष्ठ पद पर नामांकित करने के लिए
जिन जिन गांवों में आदिवासियों की समाज संख्या में है वह ग्राम सभा से भी पक्ष में प्रस्ताव पारित करें
चुनाव तत्पश्चात 21 तारीख को जब राष्ट्रपति चुनाव का रिजल्ट आएगा तो उस दिन श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के चुनाव में जीत के जश्न को आदिवासी समाज को गांव गांव मनाना है ढोल नगाड़े मृदंग मांदर बजाते हुए पटाखा फोड़ते हुए अपनी खुशी का इजहार करना है इस उत्सव में आदिवासी समाज का हर व्यक्ति को शामिल होना है।भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वह करती है आज आदिवासियों को आगे लाने के लिए जो कार्य भारतीय जनता पार्टी ने किया है देश में किसी अन्य दल ने नहीं किया है अब छत्तीसगढ़ की बात करें तो विगत 15 सालों में हमारे आदिवासी अंचलों में बस्तर से सरगुजा तक सारे जगह पर जो शिक्षा के क्षेत्र में कार्य हुआ पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने जो आदिवासियों के विकास के लिए उनके बच्चों की शिक्षा के प्रति ध्यान दिया जिसके कारण आज हर आदिवासी छात्र युवा छत्तीसगढ़ में निकलने वाले किसी भी नौकरियों के लिए पात्र हैं आज छत्तीसगढ़ के आदिवासी समाज से भी डाइरेक्ट आईएएस बनने लगे है आदिवासियों के आर्थिक विकास एवं उन्हें सक्षम पात्र बनाने का काम किया ताकि वह देश के किसी भी हिस्से में जाकर अपनी सेवा दे सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *