google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

नगर पंचायत से अलग होकर बना उकारी ग्राम पंचायत,मंत्री प्रतिनिधि ने की घोषणा

डौंडी नगर पंचायत से पृथक नए उकारी ग्राम पंचायत को मंत्री प्रतिनिधि ने विकास की सौगात देकर जीता सभी का दिल

डौंडी – 2008 से अपनी 14 व 15 वार्डो को नगरपंचायत से पृथक करने संघर्ष की लड़ाई लड़ते आ रहे डौंडी नगरपंचायत के दो वार्ड उकारी व टेमरिया पारा के ग्रामीणों की मेहनत आखिरकार रंग लाई। इस संघर्ष से उनका वार्ड अब नया ग्राम पंचायत बन गया है। जिसको स्थानीय प्रशासन द्वारा आज नवनियुक्त निर्विरोध वार्डो की पंच गणों व सरपंच को पद गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर ज्वलंत समस्या मांगो को रखे जाने पर मंत्री प्रतिनिधि पीयूष ने घोषणा करते हुए कहा कि आपकी सभी मांग पूर्ण की जावेगी। उन्होंने ग्रामीणों की ज्वलंत समस्या विद्युत , पेयजल, रंगमंच भवन की मांग तत्काल पूर्ण कराए की घोषणा की। गौरतलब है कि डौंडी नगरपंचायत से पृथक हुए वार्ड 14 उकारी व 15 टेमरिया पारा वार्ड डौंडी नगरपंचायत से अलग होना चाह रहे थे जिसके लिए ग्रामवासियों द्वारा बेहद संघर्षो का सामना कर शासन प्रशासन से खूब लड़ाई लड़ी गई। अंततः प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल व राज्यपाल अनुसुइया के पहल पर इनकी मांगे संघर्ष तहत कामयाब हो गई है। क्योंकि डौंडी नगरपंचायत से पृथक उकारी वार्ड अब नया ग्राम पंचायत बन चुका है, आज प्रशासन द्वारा ग्राम मे चुने गए निर्वरोध सरपंच व पंच गणों को विधिवत पद व गोपियतना की शपथ दिलायी गई तथा उन्हें ग्राम विकास की दिशा में कार्य किये जाने संबंधी दिशा निर्देश दिया गया। बता दे कि ग्राम उकारी के वार्डवासियों का उनका पुराना सपना आज साकार हो गया है उकारी ग्राम आज दिनांक 15 जुलाई शुक्रवार से ग्रामपंचायत का पूर्णतः दर्जा प्राप्त कर चुकी है। जहां उकारी के समस्त जनप्रतिनिधि ग्राम से निर्विरोध चुनाव चुनकर अपना पहला ग्राम पंचायती राज सम्हालेंगे। उकारी ग्राम से कुल 10 वार्डो पर नवनियुक्त निर्विरोध सरपंच श्रीमती शिवरात्रि टेकाम व क्रमशः वार्ड पंचो में ज्ञानसिंह मरकाम, नोहर सिंह भुआर्य, पूर्णिमा बाई निषाद, ओम प्रकाश साहू, रेमुन बाई गौर, सुशीला मरावी, मान बाई आर्य, असमती निषाद, फूलो बाई भुआर्य, लखन सिंह हिडको ग्राम ग्रामीणों की आपसी सहमति से नियुक्त हुए है। इस आपसी निर्विरोध चुनाव का फायदा भी शासन की ओर से नवनियुक्त ग्राम पंचायत को मिलेगा। हालांकि अभी नया पंचायत भवन नही बना है लेकिन आगामी समय मे प्रस्ताव लाकर नया भवन बनाया जावेगा।

ज्ञात हो कि डौंडी नगरपंचायत अंतर्गत शामिल वार्ड 14 व 15 के रहवासियों ने मिलकर वर्षो से ही बडा संघर्ष इसलिए किया कि उन्हें नगरपंचायत में शामिल नही रहना है। इस बाबत ग्रामीणों का तर्क है उन्हें नगरपंचायत से कोई सुविधा ढंग से नही मिल पा रहा था और ना ही कोई रोजगार। ऊपर से भारी भरकम टैक्स लिया जा रहा था। वर्षी की इस बड़ी संघर्ष में ग्राम के ज्ञानसिंह मरकाम , लखन सिंह हिडको, गौराम मंडावी, अर्जुन आर्य , धनसाय रावटे, थानसिंह निषाद , ओम प्रकाश साहू , जगत भुआर्य, बीरसिंह रावटे की प्रमुख भूमिका नगरपंचायत से ग्रामपंचायत बनाने की दिशा में कार्य किये गए। जिसमें उन्हें सकारात्मक नतीजा भी मिल गया है। उकारी ग्रामपंचायत अभी फिलहाल ग्राम के हल्बा सामाजिक भवन पर चलाया जाएगा।नवनियुक्त ग्राम पंचायत उकारी के पहले नवनियुक्ति जनप्रतिनिधियों व ग्रामवासिंयो की मांग पर क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक व प्रदेश की महिला मंत्री अनिला भेड़िया के प्रतिनिधि पीयूष सोनी ने ग्राम में उत्तपन्न पेयजल, विद्युत समस्या व रंगमंच बनाये जाने की घोषणा कर उपस्थित ग्रामीणों का ना केवल दिल जीता बल्कि विधायक मंत्री अनिला भेड़िया की क्षेत्र विकास के प्रति उनकी सोच व प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की महती जनकल्याकारी योजनाओं का भी उल्लेख किया गया। साथ ही पीयूष सोनी ने उकारी ग्रामीणों से यह भी कहा कि डौंडी नगरपंचायत से अलगाव हुए उकारी डौंडी का ही अभिन्न हिस्सा है। आप सभी ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग पूर्ण हो गयी है। आगामी समय जो भी समस्या होगी उसे भी पूर्ण किया जाएगा। इस अवसर पर जनपद पंचायत सीईओ अविनाश ठाकुर, जनपद अध्यक्ष बसंती दुग्गा, उपाध्यक्ष पुनीत सेन, सहित जनपद प्रशासनिक कर्मचारी व भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *