google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

पाटेश्वर धाम को लेकर मध्यप्रदेश छिंदवाड़ा की साध्वी सरस्वती दीदी ने कहा कि संत समाज अपने धर्मस्थलों,मंदिरों को सुरक्षित रखने की ताकत रखता है।

डौण्डीलोहारा :- पवित्र जामड़ी पाटेश्वर धाम के नन्दी गौशाला प्रांगण में सावन माह में छिंदवाड़ा मध्यप्रदेश से पधारी साध्वी दीदी सरस्वती जी का सुमधुर संगीत के साथ शिव कथा प्रारंभ है। रविवार को व्यासपीठ से दीदी सरस्वती जी ने धर्मप्रेमियों को वर्तमान समय मे देश व प्रदेश में चल रहे सनातन धर्म विरोधी कार्यो व हिंदू विरोधी मानसिकता की निंदा करते हुए कहा कि मंदिरों पर लगातार आक्रमण हो रहे हमारी देवी देवताओं के मूर्तियों को खंडित किया जा रहा तोड़ा जा रहा है। ऐसे विधर्मियों पर कड़ी कार्यवाही की जरूरत है। पूज्य साध्वी दीदी सरस्वती जी ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि देश प्रदेश का संत समाज अपने धर्मस्थलों मंदिरों को सहेजने सुरक्षित रखने की ताकत रखता है। भारत के करोड़ो संत लाखो संत जागृत होंगे उस दिन इन विधर्मियो की जो सरकार हमारा साथ नही देती जो सरकार हमारा सपोर्ट नही करती उनकी ईंट से ईंट बजाकर रखने की ताकत भी रखता है। में उन लोगो से कहना चाहती हु। जो डर जाते है। कहते है हम ऐसा नही कर पाएंगे हमारे लोगो के साथ ऐसा हो रहा है। अगर विवेकानंद जी ,स्वामी रामकृष्ण परमहंस,महाराणा प्रताप,क्षत्रपति शिवाजी महाराज,भगत सिंह जी अगर यही सोच लेते की हमे क्या लेना देना मुझे फांसी के फंदे पर क्यों लटकना देश जलता है तो जले अगर आज ये लोग फाँसी के फंदे पर लटके नही होते तो देश को आजादी नही मिला होता देश को आजादी केवल शांति के भाषण देने से जी जी करने से नही मिलती है। एक हाथ मे शस्त्र और दूसरे हाथ मे शास्त्र रखकर चलने से ही आजादी मिलती हे। उन्होंने पाटेश्वर धाम को लेकर कहा कि बालकनाथ जी का धाम नही है। ये तो आपसब का पाटेश्वर धाम है। और आप सब ऐसा कैसे होने दोगे की बाबा धाम छोड़ के चले जायें ।और कोई दुष्ट दुराचारी,विधर्मी आकर के कब्जा करेंगे ।इस मंदिर की जैसे पूजा अर्चना वंदना होते आ रही है। वैसे ही पूजा सदैव होते रहेगी कोई भी पाटेश्वर धाम की तरफ आँख उठाकर नही देख सकता यह लाखों सनातनी हिंदुओ की सर्व समाज की आस्था का केंद्र है। जिसे आप सब लोगो ने अपने मेहनत की राशि से सहयोग कर बनाया है। और यह नवनिर्माण अनवरत जारी है।

साध्वी जी ने कहा कि आप सभी का स्नेह व पवित्र जामड़ी पाटेश्वर धाम का अलौकिक दैवीय शक्ति की कृपा से में सावन माह में पुनः शिवकथा में आई हूं। पाटेश्वर धाम को जब भी मेरी आवश्यकता होगी में सामने खड़ी होउंगी।

शिवकथा के बीच मे साध्वी जी ने कहा कि कुछ लोग देश को टुकड़े टुकड़े करना चाहते है। ये वही लोग है। जो जेएनयू में केरला में पाए जाते है। ये वही लोग है। जो बंगाल में पाए जाते है। ये वही लोग है जो धर्म,राष्ट्र व समाज को नष्ट करना चाहते है। रूप अलग अलग है रंग अलग अलग है। और जाति अलग होगी लेकिन इनका काम एक है। ऐसे लोग मिलकर देश तोड़ने का काम करते है। तो क्या हमसब मिलकर राष्ट्र को जोड़ने का काम क्यों नही कर सकते है। हमारा समाज भाला नही उठाता है त्रिशूल नही उठाता है। तलवार नही उठाता है। उसका सिर्फ एक कारण है कि हम पुलिस पर भरोसा करते है। हम फौजियों पर भरोसा करते है। देश की फौज व पुलिस अपना काम कर रहे है। अब हमें भी जरूरत है। आतंकी गतिविधियों को साफ करने की ।

शिवकथा में साध्वी सरस्वती दीदी जी प्रवचन करती हुई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *