

बालोद 18 जुलाई 2022
कलेक्टर डां. गौरव कुमार सिंह ने कलेक्टोरेट बालोद में प्रतिदिन आयोजित होने वाले जनदर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत जनदर्शन कक्ष में आज आम लोंगों से मुलाकात कर उनके मांग एवं समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने जनदर्शन में पहुचें लोगों की मांग और समस्याओ को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुनकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी डाॅं. रेणुका श्रीवास्तव एवं एडीएम श्री योगेन्द्र श्रीवास सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904