google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

सट्टा लिखने वाले 07 आरोपियो को थाना गुण्डरदेही पुलिस ने किया गिरफ्तार

 सट्टा लिखने वाले आरोपियो के खिलाफ थाना गुण्डरदेही व सायबर सेल बालोद की संयुक्त कार्यवाही

 अरोपियो के कब्जे से नगदी रकम 8500 रूपये व सट्टा पट्टी बरामद

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है, कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक गुण्डरदेही एस.एस. मौर्य व उप पुलिस अधीक्षक सायबर सेल राजेश बागडे के पर्यवेक्षण मे एवं निरीक्षक राकेश ठाकुर थाना प्रभारी गुण्डरदेही एवं निरीक्षक दिलेश्वर चंन्द्रवंशी प्रभारी सायबर सेल बालोद के नेतृत्व मे अवैध जुआ सट्टा एवं अवैध शराब बिक्री रोकथम रेड कार्यवाही हेतु टीम गठित कर थाना गुण्डरदेही एवं सायबर सेल बालोद द्वारा दिनंाक 18.07.2022 को विभिन्न स्थानो पर जाकर रेड कार्यवाही कर सट्टा पट्टी नामक जुआ खिलाते अरोपियो को पकडा गया। अरोपी 01. गेवेन्द्र बंजारे पिता भोपाल लाल उम्र 34 साल साकिन वार्ड नंबर 14 चैनगंज के कब्जे से 1100 रूपये 02. विश्वकर्मा देशलहरे पिता भगत उम्र 45 साल साकिन वार्ड 14 चैनगंज के कब्जे से 450 रूपये 03. चेतन मनहरे पिता रामनारायण मनहरे उम्र 22 साल साकिन परसदा के कब्जे से 1900 रूपये 04. यमन जांगडे पिता शारदा प्रसाद जांगडे उम्र 21 साल साकिन अर्जुनी के कब्जे से 910 रूपये 05. धनेश्वर निषाद पिता नंदलाल निषाद उम्र 28 साल साकिन सलौनी के कब्जे से 440 रूपये 06. भुनेश्वर देवांगन पिता बलराम देवांगन साकिन गुरेदा के कब्जे से 2800 रूपये 07. चन्द्रिका कोसरिया पिता बिजुल कोसरिया उम्र 58 साल साकिन वार्ड नंबर 04 रामसागर गुण्डरदेही के कब्जे से 900 रूपये, कुल 8500 रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। उक्त कार्यवाही मे सउनि डोमन साहू, सउनि अरविंद साहू, सउनि लता तिवारी, प्र.आर. विरेन्द्र साहू, प्र.आर. रोहित ठाकुर, प्र.आर. विश्वजीत साहू, थाना गुण्डरदेही प्र.आर. भुनेश्वर मरकाम, आर. विपिन गुप्ता, आर. राहुल मनहरे, आर. अकाश दुबे, विवेक शाही सायबर सेल बालोद का विशेष योगदान रहा।

नाम आरोपी:-

  1. गेवेन्द्र बंजारे पिता भोपाल लाल उम्र 34 साल साकिन वार्ड नंबर 14 चैनगंज
  2. विश्वकर्मा देशलहरे पिता भगत उम्र 45 साल साकिन वार्ड 14 चैनगंज
  3. चेतन मनहरे पिता रामनारायण मनहरे उम्र 22 साल साकिन परसदा
  4. यमन जांगडे पिता शारदा प्रसाद जांगडे उम्र 21 साल साकिन अर्जुनी
  5. धनेश्वर निषाद पिता नंदलाल निषाद उम्र 28 साल साकिन सलौनी
  6. भुनेश्वर देवांगन पिता बलराम देवांगन साकिन गुरेदा
  7. चन्द्रिका कोसरिया पिता बिजुल कोसरिया उम्र 58 साल साकिन वार्ड नंबर 04 रामसागर
    गुण्डरदेही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *