google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

छत्तीसगढ़ में 28 जुलाई को हरेली से होगी गौ-मूत्र खरीदी की शुरूआत: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

महिला स्व-सहायता समूहों तथा सहकारी समितियों को वर्मी कम्पोस्ट के विक्रय पर दिया जाएगा बोनस

मुख्यमंत्री ने गोधन न्याय योजना की दूसरी वर्षगांठ पर हितग्राहियों के खाते में अंतरित की 7.48 करोड़ रूपए की राशि

गोबर खरीदी के एवज में अब तक पशुपालकों, ग्रामीणों को 153.44 करोड़ रूपए का भुगतान

गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को अब तक 147.99 करोड़ रूपए का किया गया भुगतान

रायपुर, 20 जुलाई 2022

गोबर खरीदी के एवज में अब तक पशुपालकों, ग्रामीणों को 153.44 करोड़ रूपए का भुगतानमुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि 28 जुलाई को हरेली तिहार से गोधन न्याय योजना का विस्तार करते हुए गोबर के साथ-साथ गौ-मूत्र की खरीदी की शुरूआत की जाएगी। गौ-मूत्र की खरीदी के लिए 4 रुपए प्रति लीटर की दर प्रस्तावित की गई है। खरीदे गए गौ-मूत्र का उपयोग जीवामृत कीटनाशकों और खाद के निर्माण के लिए किया जाएगा। इससे राज्य में जैविक खेती को और मजबूती मिलेगी तथा पशुपालकों की आय में भी बढ़ोतरी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *