Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कलेक्टर जनदर्शन के माध्यम से बैटरी चलित ट्रायसायकल मिलने से दिव्यांग गोपेश्वर के चेहरे पर प्रसन्नता एवं संतोष का भाव



समस्या का शीघ्र निराकरण होने पर माना जिला प्रशासन का आभार
बालोद 21 जुलाई 2022
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप आम जनता के समस्याओं का शीघ्र निराकरण हेतु कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशानुसार बालोद जिला प्रशासन द्वारा सप्ताह के प्रत्येक कार्यदिवसों में आयोजित होने वाली कलेक्टर जनदर्शन आम जनता के लिए अत्यंत कारगर साबित हो रहा है। कलेक्टर डाॅ. सिंह के निर्देश पर बैटरी चलित ट्रायसायकल की मांग करने पहुॅचे जिले के बालोद विकासखण्ड के ग्राम परसाही के दिव्यांग युवक श्री गोपेश्वर ठाकुर को तुरंत बैटरी चलित ट्रायसायकल प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि दिव्यांग गोपेश्वर के द्वारा आज सुबह बैटरी चलित ट्रायसायकल एवं पेंशन प्रदान करने हेतु कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन प्रस्तुत किया था। जिस पर कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए समाज कल्याण विभाग के अधिकारी को तत्काल बैटरी चलित ट्रायसायकल प्रदान करने तथा उनके समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे।
कलेक्टर के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए समाज कल्याण विभाग के द्वारा आज ही दिव्यांग गोपेश्वर को बैटरी चलित ट्रायसायकल प्रदान किया गया है। कलेक्टर डाॅ. सिंह के निर्देशानुसार जनदर्शन में आवेदन प्रस्तुत करने के तुरन्त बाद बैटरी चलित ट्रायसायकल मिलने से दिव्यांग गोपेश्वर बहुत ही प्रसन्नचित नजर आ रहे थे एवं उनके चेहरे पर संतोष का भाव दिख रहा था। उन्होंने कहा कि बैटरी चलित ट्रायसायकल मिलने से अब वे अपने जरूरी कामों से जिला मुख्यालय बालोद एवं आसपास के गाॅवों में आना-जाना कर सकेंगे। उन्होंने उनके माॅगों पर संवेदनशीलता के साथ विचार करते हुए तत्काल उन्हें बैटरी चलित ट्रायसायकल प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन एवं कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह के प्रति हृदय से आभार माना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *