Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

हक की लड़ाई लड़ने आमजनता सड़क पर,कांग्रेस सरकार के खिलाफ बड़ी नाराजगी व नारेबाजी लेकिन विपक्षी दल भाजपा व उनके नेतागण इस लड़ाई में आउट ऑफ कवरेज मोड पर

CG24 aajtak news

जो हाल प्रदेश का वही हाल डौण्डी लोहारा का ये इसलिए कह रहे कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार की कार्यशैली व कमियों को कांग्रेस के ही मंत्री टी एस सिंहदेव ने उठाकर पंचायत विभाग को छोड़ा ऐसे ही इस क्षेत्र में वर्तमान जनप्रतिनिधि के खिलाफ भी स्वयं जनता सामने आकर लड़ाई लड़ रही है।

डौण्डी लोहारा :- कहते है कि सत्ता पक्ष की गलतियों व कमियों को खासकर जनता से जुड़े हुए मुद्दे को उठाने का सरकार को घेरने का व सरकार के खिलाफ जनता की आवाज बनने का काम विपक्षी दल व नेताओ को करना चाहिए लेकिन डौण्डी लोहारा विकासखंड में तो लगता है। 15 साल सत्ता में रहने वाली भाजपा के नेताओ को यह अभी तक विश्वास नही हो रहा कि वो सत्ता से बाहर हो गए है। और क्षेत्र में बड़े राजनीतिक दल के रूप में विपक्ष की भूमिका में आ गए है। और वर्तमान में उनको सत्ता में काबिज कांग्रेस की कमियों जनता से किये वायदों को पूरा न करने को लेकर संगठन तले विरोध बुलंद करना चाहिए।

हम यह क्यों कह रहे तो देखिए :- कांग्रेस विधायक श्रीमती अनिला भेंडिया दो बार की विधायक चुनी गई है। व वर्तमान में प्रदेश सरकार में महिला बाल विकास मंत्री है। उनके विधानसभा क्षेत्र खासकर वन्य ग्राम रेंगाडबरी सहित आसपास के कुछ बड़े ग्रामों के लोग अपनी तीन मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे है। व क्षेत्रीय विधायक व मंत्री के खिलाफ बड़ी नाराजगी के साथ नारेबाज भी कर रहे है। लेकिन जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर जिस भाजपा के नेताओ को आमजनता के हक की लड़ाई लड़नी चाहिए वो डौण्डी लोहारा ब्लाक के राजनीतिक पर्दे से पूरी तरह नदारद दिख रहा है। यही कारण है। कि आमजनता अपनी लड़ाई लड़ने स्यंम सामने आ रहे है।

15 साल सत्ता में काबिज रही भाजपा बावजूद आज कांग्रेस के सामने क्षेत्र में यह बड़ी राजनीतिक दल आउट ऑफ कवरेज मोड पर क्यों चली गई है। आखिर ऐसा कौन सा कारण है कि जनता स्वयं से सामने आकर कांग्रेस को घेर रही सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे है। लेकिन गांव,गरीब,किसान के मुद्दों पर बड़ी राजनीतिक दल भाजपा के नेता मौन धारण किये बैठे है।

आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनने पर प्रदेश में जश्न वही भाजपा संगठन में सिर्फ खानापूर्ति ही दिखाई दिया कल डौण्डी लोहारा नगर में सड़क में जश्न मनाने निकले नेताओ की कुल 20 लोगों में आधी संख्या दल्ली राजहरा के नेताओ की रही वही मात्र 2 आदिवासी नेता देवलाल ठाकुर,होरीलाल रावटे ही जश्न में नजर आए जिससे नगर व क्षेत्र में यह खुशी फीका फीका रहा जिसको लेकर केंद्रीय,प्रांतीय संगठन ने बड़े स्तर पर खुशी मनाने की बात कही वो नजर नही आया । जबकि आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनवाकर भाजपा ने आदिवासी वर्ग में अपनी बड़ी पकड़ बनाने का दांव भी चला है। लेकिन डौण्डी लोहारा ब्लाक में इस जश्न में पार्टी के अन्य आदिवासी समाज के कार्यकर्ताओं की दूरी ने इसपर प्रश्नचिन्ह खड़े कर दिए है। कि जंहा पूरे देश मे जनजाति समाज व बड़े पार्टिनेता खुशी में झुम रहे वही नगर में मात्र 2 नेता जो कि आने वाले चुनावों में दावेदार माने जाते है। सिर्फ वही दोनों नजर आए।

राष्ट्रपति चुनाव में जश्न मनाने की तस्वीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *