google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

पूर्व गृहमंत्री व पूर्व सांसद ने जिला अध्यक्ष बालोद के पुत्र का जाना हालचाल,पहुंचे भिलाई अस्पताल

प्रदेश सरकार के पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, एवम पूर्व सांसद विक्रम उसेंडी ने भिलाई स्थित स्पर्श हॉस्पिटल पहुँच कर जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार के पुत्र देबाशीष पवार( भैय्यू ) के स्वास्थ्य लाभ की जानकारी प्राप्त किया तथा उनके परिवार को ढाढस दिया कि जल्द ही भैय्यू ठीक होकर घर आएगा।
प्रदेश सरकार के पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा एवम पूर्व सांसद विक्रम उसेंडी ने स्पर्श अस्पताल में सर्जन डॉ. आदर्श त्रिवेदी तथा प्रबंधन के निखलेश दावड़ा से मुलाकात कर भैय्यू के सम्बंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त किया। डॉक्टरों ने श्री पैकरा तथा श्री उसेंडी को बताया कि भैय्यू की हालत शुरुवात में गंभीर थी लेकिन लगातार प्रतिदिन सुधार हो रहा है। इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, पूर्व सांसद विक्रम उसेंडी के साथ भाजपा नेता एवम पार्षद दया सिंह, मुकेश बाजपेयी , पंकज चौधरी तथा मयंक बाफना सहित अन्य लोगो ने जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार से मुलाकात कर उनके पुत्र भैय्यू के स्वास्थ्य के संबंध में हालचाल जाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *