
नेमन साहू रेगाडबरी
डौंडीलोहारा ब्लाक के ग्राम रेगाडबरी में 3 सूत्री मांगों को लेकर लगातार सातवें दिन ग्रामीण धरना प्रदर्शन मैं बैठे हैं जिसमें ग्राम प्रमुख सरपंच इंद्रपाल तुमरेकी ग्राम पटेल फगवा राम निषाद एवं उपसरपंच चंद्रप्रकाश सोनी और सभी ग्रामीण शामिल है ग्रामीणों का कहना है कि यदि हमारी मांगों को अनदेखा किया गया तो हम आगे चक्का जाम करेंगे हो सके तो सभी ग्रामीण मिलकर भूख हड़ताल करने का भी विचार कर रहे हैं फिलहाल अभी मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया के आगमन का इंतजार है मंत्री भेंडिया का ग्राम रेगाडबरी मैं आगमन 29.07 2022 दिन शुक्रवार को है यदि बात नहीं बना तो सभी ग्रामीण अपने कामकाज को छोड़कर एक साथ भूख हड़ताल में बैठेंगे अगर भूख हड़ताल में भी बात ना बनी तो आमरण अनशन करेंगे ऐसा सभी ग्रामीणों का कहना है।
रेगाडबरी और आसपास के 8 पंचायतों का मांग इस प्रकार है।
3 सूत्री मांगे
1 जिला सहकारी केंद्रीय बैंक
2 मोहड़ जलाशय का पानी क्षेत्र के किसानों को मिले
3 सरकार द्वारा घोषित शराबबंदी को अमल में लाएं

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904