google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

आदर्श गौठान में छत्तीसगढ़ के पहली त्यौहार हरेली बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

डौंडी -गत गुरुवार को वनांचल ग्राम पंचायत पटेली के आश्रित ग्राम मड़ियाकट्टा के आदर्श गौठान में छत्तीसगढ़ के पहली त्यौहार हरेली बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
पहली बार गौठान में समस्त जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों के उपस्थिति में यह त्यौहार मनाया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ग्रामीणों ने विधिवत राज्य गीत एवम छत्तीसगढ़ महतारी-भारत माता के छायाचित्र ,बैल जोड़ी,विभिन्न कृषि औजारों, की पूजापाठ किये एवम एक दूसरे को बधाई दिए। सरपंच राधा रावटे ने छत्तीसगढ़ के पहली त्यौहार हरेली की समस्त ग्रामवासियों को बधाई देते हुए बच्चो-युवाओं को गेड़ी खेलने की अपील किये। ताकि इस परंपरा को सतत बनाए रख सके।
पूजन कार्य के पश्चात सभा के रूप में तब्दील ग्रामवासियों को सरपंच एवम मनरेगा अधिकारी ने गोधन न्याय योजना के तहत गौठान के महत्व के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया।
सरकार के द्वारा गोबर खरीदी के साथ साथ अब गो-मूत्र का क्रय करने की घोषणा की जा चुकी है।
अतः नरवा-गरुवा, घुरूवा-बारी में निहित समस्त कार्यों का जमीनी स्तर पर हम सब लाभ लें।
आज के हरेली उत्सव में प्रमुख रूप से – सरपंच राधा रावटे, उपसरपंच सेवा राम मसिया, अर्जुन सिंह कुमेटी,सोहन लाल सलामे, गिरधारी लाल सलामे, बीरेंद्र चौहान सहित जनपद पंचायत डौंडी के मनरेगा कार्यक्रम वरिष्ठ अधिकारी भूतपूर्व सरपंच परमेश्वर रावटे एवम ग्रामवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *