



बालोद 28जुलाई समूचे छत्तीसगढ़ की भांति बालोद जिले में भी हरसोल्लास के साथ छत्तीसगढ़ की पहली तिहार हरेली मनाया गया. जिले के बालोद विकास खंड के ग्राम बरही एवं डौण्डी लोहरा विकास खंड के ग्राम जेवरतला गोठान जिला स्तरीय हरेली का आयोजन किया गया.कार्यक्रम में संसदीय सचिव श्री कुंवर सिँह निषाद एवं सांजरी बालोद के विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा ने हल, फवढा एवं खेती किसानी में प्रयुक्त होने वाले अन्य औजारों का पूजा अर्चना तथा गोधन को पारम्परिक जढ़ी, बूढी खिलाकर जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारम्भ किया.इस अवसर पर राज्य शासन के महत्वकांक्षी गोधन न्याय योजना के तहत गो मूत्र खरीदी का भी शुभारम्भ किया गया. इस दौरान हितग्राहियो को वर्मी कपोस्ट के अलावा जीवश्म एवं जैविक कीट नाशक ब्रम्हास्त्र का भी वितरण किया गया. हरेली तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ के सभी वर्गो के साथ साथ अधिकारी कर्मचारी भी छत्तीसगढ़गढ़िया रंग में रंगे नजर आ रहे थे. अतिथियों के द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना के अलावा राजगीत का भी गायन किया गया.ग्राम बरही के गोठान में स्थानीय विधायक श्रीमती संगीता साहू एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों के साथ रस्सा खिंच कार्यक्रम में शामिल हुवे. इसके अलावा गोठान में गेंड़ी दौड़, फुगड़ी, आदि प्रतियोगिताओ का भी आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री मिथलेश निरोटी, कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिँह, वनमंडाला अधिकारी श्री आयुष जैन, जिला पंचायत की मुख्य कार्य पालन अधिकारी डॉ रेणुका सिँह सहित जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ललिता साहू, श्रीमती धनेश्वरी सिन्हा, जनपद सदस्य सुश्री अमृता नेताम, ग्राम पंचायत बरही के सरपंच श्रीमती कांति मानिकपुरी, ग्राम पंचायत जेवरतला के सरपंच श्री यशवंत रावटे एवं अन्य अतिथिगण उपस्थित थे। कार्यक्रम में अतिथियो के द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया.



CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904