Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कांशी विश्वनाथ व बैधनाथ बाबा की यात्रा में निकले दल्ली राजहरा के शिवभक्त,विश्व हिंदू परिषद ने की आरती व फूलों की वर्षा

दल्ली राजहरा : विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल मातृशक्ति द्वारा आज गुप्ता चौक पर दल्ली राजहरा के शिवभक्तों का जत्था आज कांशी विश्वनाथ व बैजनाथ देवघर की कांवर यात्रा के लिए निकले आज दल्ली राजहरा के शिव संस्कार धाम से बम बम भोले हर हर महादेव के जयकारे के साथ यह कांवरियों की टोली पैदल ही संगीत के साथ नगर के गुप्ता चौक हनुमान मंदिर के लिए निकला जंहा विश्व हिंदू परिषद, मातृशक्ति संगठन व बजरंग दल के दायित्त्ववान सदस्यों ने यात्रा में जा रहे कांवरियों का अभिनंदन और स्वागत किया उनका मुंह मीठा कर उनके ऊपर पुष्प वर्षा की और उनकी मंगलमय यात्रा की शुभकामनाओं के साथ उन्हें रेलवे स्टेशन तक उनको कांशी विश्वनाथ वाराणसी के लिए रवाना किया विहीप के नेताओ ने कहा कि पवित्र सावन माह के अवसर पर नगर के शिवभक्तों की टोली भोले बाबा के दर्शन को निकले है। हम सब उनकी मंगलमय यात्रा के लिए शुभकामनाएं देने उपस्थित हुए है। आज शिव भक्तों को रवाना करने के पूर्व विहीप की मातृशक्ति ने कांवरियों पर फूलों की वर्षा कर सभी को मिठाई खिलाकर रवाना किया इस पावन कार्यक्रम में शामिल हुए दल्ली राजहरा मातृशक्ति संयोजिका जानकी यादव सह संयोजिका नंदा पसीने, सोनिया सिंह समाज सेवक और वरिष्ठ नागरिक किशोर चंद जैन भारतीय मजदूर संघ के नगर अध्यक्ष मदन माइती विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष नीलेश श्रीवास्तव जिला सह मंत्री विजय सिंह नगर सह मंत्री अर्जुन राय नगर महामंत्री शंकर साहू, सोनू ठगेल गोलू जायसवाल, विवेक पांडे युवा नेता गणेश निषाद बजरंग दल अध्यक्ष शशांक तिवारी कुणाल कथुरिया विजय कुशवाहा नितिन सहारे और बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित थे ।

ये जा रहे शिव जी की यात्रा में :- शिव संस्कार धाम से बोल बम कांवरियों के दल में प्रमुख रूप से हेमशंकर साहू, रमेश रावटे, अतुल लालवानी,हिरालाल साहू,संजय सिंग, राजेश श्रीवास्तव,आशीष साहू,केदारनाथ,साधुराम सुरेंद्र,दुकालू यादव, श्रीमती पार्वती सुरेंद्र,गोदावरी साहू,नीरा साहू,दीपिका साहू कुल सहित 68 शिव भक्तो की टोली पहले काशी विश्वनाथ व सुल्तानपुर से बाबा वैधनाथ की कावड यात्रा करेंगे। शिव संस्कार धाम से आरती पूजन कर उत्साह के साथ यात्रा मंगलमय हों सभी नगरवासियों ने भी बधाई दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *