google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

नगर पालिका बालोद के सभी वार्डों में नियमित रूप से स्वच्छता दीदियों द्वारा डोर-टू-डोर किया जा रहा है कचरा कलेक्शन

बालोद 1 अगस्त 2022
नगर पालिका बालोद अंतर्गत नियमित रूप से प्रतिदिन स्वच्छता दीदी द्वारा 20 वार्डो मे रिक्शा के माध्यम से डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन का कार्य किया जा रहा है। नगर पालिका बालोद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बताया की डोर टू डोर कचरा कलेक्शन कर रही स्वच्छता दीदियों द्वारा मासिक शुल्क 30 रू. मकान और दुकानदारों से ली जाती है। इसके अलावा निकाय मे सफाई मित्र एवं नियमित तथा प्लेसमेंट कर्मचारियों के माध्यम से नाली सफाई एवं कचरा सफाई का कार्य भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया की दुकानों से कचरा टिप्पर के माध्यम से लिया जाता है, साफ-सफाई के संबंध मे जनजागरूकता हेतु टिप्पर से लगातार प्रतिदिन मुनादी भी कराई जा रही है। उन्होंने बताया की कुछ क्षेत्रों की जनता कचरा सड़क मे या नाली मे डाल देते है जिससे गंदगी व नाली जाम की स्थिति हो जाती है । जिसे समय पर नगर पालिका बालोद के कर्मचारी द्वारा सफाई कर दी जाती है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *