google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

समाचार कलेक्टर ने झलमला में पटवारी कार्यालय, आंगनबाड़ी और स्कूल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा


बालोद 01 अगस्त 2022
कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने आज बालोद विकासखंड के ग्राम झलमला में पटवारी कार्यालय, ग्राम पंचायत भवन, आंगनबाड़ी तथा प्राथमिक शाला का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डॉ. सिंह नें पटवारी कार्यालय का निरीक्षण कर कार्यालय में पंहुचें ग्रामीणों से बातचीत कर कामकाज के संबंध में जानकारी ली। उन्होने ग्रामीणों को राजस्व संबंधि प्रकरणों का शीघ्र निराकरण कराने का आश्वासन दिया।
इस दौरान कलेक्टर ने झलमला में पंचायत कार्यालय, स्कूल, आंगनबाड़ी भवन, आदि का भी निरीक्षण किया। डॉं. सिंह ने प्राथमिक शाला का निरीक्षण कर अध्ययन-अध्यापन की व्यवस्था और शिक्षको की उपस्थिति के संबंध में जानकारी ली एवं मौके पर उपस्थित शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण कर वंहा की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली तथा मौके पर उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को बच्चों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *