google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

शेयर मार्केट में पैसा डलवाकर रकम दुगुनी होने की बात कहकर ठग लिए 958000 रुपये,एक आरोपी गिरफ्तार

विवरण-मामले का सक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 14 04.2022 के 10 बजे प्रार्थी भुखन लाल निषाद पिता स्व. साघूराम निषाद उम्र 58 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक घटना समय 10 09.2019 के 1230 बजे से 10.10.2019 के 1300 बजे के दरमियान बैंक खाता न. 50100262238883 के खाता धारक सुनित एन परमार ने प्रार्थी को शेयर मार्केट में व्यवसाय के नाम पर पैसा लगाने के नाम पर दोगुना लाभ होगा कहकर लालच देकर 958000 रू0 का धोखाघडी किया है की प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना देवरी के अपठक0 73/2022 धारा 420, भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपी सुनीत एन परमार पिता नागरभाई उम्र 32 वर्ष निवासी वार्ड न॑. 31 डिपरा दरवाजा पनकनवास थाना विसनगर जिला भईसाना(गुजरात) को पूछताछ किया गया पूछताछ के दौरान आरोपी सुनील एन परमार ने अपराध को अकेले नहीं करना बताया और बताया कि इस ठगी के अपराध में शेयर मार्कट से संबंधित बड़े लोगो का हाथ होना और स्वयं को एक छोटा सा मोहरा होना बताते हुये बताया कि वह शेयर मार्केट से संबंधित कंपनी दलाख स्टाक्स कंपनी में दिनांक 01.10.2010 से 15.07.2015 तक टेली कॉलर का काम करने के दौरान कंपनी के सी ई ओ हिमांशु भाई भौसार ,मैनेजर उमंग पंड्या और महेन्द्र सिंह राजपूत उर्फ जॉन के संपर्क मे आया था। मैंइस दौरान उन्हीं के अधीन रहकर कार्य करता था वे लोग डमी सिम और मोबाइल का उपयोग कर तथा टेलीकॉलर का एकाउष्ट खुलवाकर उपभोक्ता को कॉल कर अपनी चिकनी चुपडी बातों मे कांलर को फंसाकर उन्हे शेयर मार्केट में पैसा लगाकर दोगुना फायदा दिलाने का वादा कर अपने झांसे मे लेकर कॉलर को कई प्रलोभन देकर उन्हे टेली कालर अकाउन्ट नंबर मे पैसा ड्लवाकर रूपयों पैसों की ठगी कर अपना फर्जी सिम और मोबाईल को फेककर और तोड़कर फेंक देते थे | और कॉलर से हजारो और लाखो रूपयों की ठगी करते थे आरोपी भी उनके काम में सहयोग कर ठगी गई रकम के एक्ज में 10 प्रतिशत का आर्थिक लाभ लेता था कि इसी दौरान वर्ष 2019 मे मैने हिमांशु भाई भौसार ,मैनेजर उमंग पांड्या और महेद्ध सिंह राजपूत उर्फ जॉन के साथ मिलकर योजना बनाकर मोबाईल नंबरों 9406242695 और 9229500695 के धारक को जो अपना नाम भुखन लाल निषाद बता रहा था को 9537340126, 7046521205, 6359199795 भोबाईल नंबर से कॉल करके शेयर मार्केट मे पैसा खगाने पर दोगुनी रकम की कमाई होने का लालच देकर उनसे कुल रकम 958000 रूपये को मेरे एचडीएफसी बैक साइंस सिटी अहमदाबाद ब्रांच के खाता कमांक ५0100262238883 मे डलवाया था उक्त रकम 958000 रूपये को मै हिमांशु भाई भौसार ,मैनेजर उमंग पांडया और महेन्द्र सिंह राजपूत उर्फ जॉन के कहने पर मैं उक्त रकम को अपने बैक ऑफ इंडिया के खाता में ट्रांसफर किया था हमारे द्वारा ठगी गई रकम 958000 रूपये को मै अपने खाता से निकाल कर रकम को हिमांशु भाई भौसार को दिया था जिसके बदले एक लाख रूपये दिया जाना बताया था। आरोपी सुनीत एन.परमार को दिनाक 1207.2022 को उपस्थित होने पर विधिवत गिरफ्तार कए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड लिया गया है। आरोपी सुनीत एन परमार के मेमोरेण्डम के अनुसार अन्य आरोपियों हिमांशु भाई भौसार ,उमंग पांड्या तथा महेंद्र सिंह राजपूत उर्फ जॉन की पतातलाश हेतू पुलिस अधीक्षक बालोद श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन , अति. पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर तथा श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बालोद श्री बोनीफास एक्का के मार्ग दर्शन में थाना देवरी के पुलिस स्टाफ सउनि इसरार अहमद खान, प्र/आर0 615 बेनी सिं राजपूत. आर0 1008 अजय सिन्हा, आर0 444 जितेंद भण्ढारी, आर0 336 विनोद कुमार को प्रकरण के पता तलाश हेतु अहमदाबाद शहर के लिए रवाना किया गया था जंहा पता तलाश के दौरान आरोपी हिमांशु भाई भौसार पिता भरत भाई भौसार उम्र 42 वर्ष निवासी

पारेखपुर विसनगर थाना जिला मैसाना अहमदाबाद गुजरात अपने पास पुलिस पार्टी को देखकर भागने का प्रयास किया था जिसे पुलिस पाटी द्वारा घेराबदी कर पकड़ा गया आरोपी हिमांशु भाई भेसार के पेश करने पर घटना में प्रयुक्त 03 नग डमि सीम कार्ड एप्पल कपनी का मोबईल एव 01 आइटेल कम्पनी की पैड मोबईल जिसमे अपराध में प्रयुक्त सीम 7046521205 लगा हुआ है को जप्त किया गया. आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबुत पाये जाने से दिनाक 30.07.2022 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय जेएमएफसी न्यायालय विसनगर गुजरात से ट्रांजिट रिमाड लिया जाकर आज दिनाक 00.08.2022 को माननीय जेएमएफसी न्यायालय डौण्डीलोह के समक्ष पेश कर आरोपी हिमांशु भाई भौसार का न्यायिक रिमाड लिया गया। प्रकरण के दो अन्य आरोपियों उमग पंड्या तथा महेन्द्र सिह राजपूत गुजरात राज्य की पता तलाश एवं विवेच्ना जारी है।

आरोपी :- हिमाशु भौसार उर्फ पिन्डु पिता स्व. भरत भाई भौसार उम्र 42 वर्ष साकिन पारेखपुर, थाना विसनगर, जिला मैसाना (गुजरात)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *