google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

सेवानिवृत्त होकर लौटे सैनिक कोमल सोनबोईर का गृह नगर में हुआ जोरदार स्वागत


Cg 24 आज तक बालोद
माँ भारती के सेवा में अठारह साल तक सेवा में रहने के बाद जाबांज सैनिक कोमल सोनबोईर रिटायर होकर आज अपने गृह नगर नया पारा बालोद पहुँचे.तो सेवानिवृत्त सैनिक के स्वागत करने बालोद के नगरवासी , बच्चे, युवा, बुजुर्ग, एवं महिलाएं सभी उत्सुक थे
सैनिक कोमल सिंह सड़क मार्ग से बालोद पहुंचे उनके स्वागत की अगवानी नगरवासियों ने बालोद के रेलवे स्टेशन स्थित विशाल तिरंगा झंडा चौक पर की जहाँ से देश भक्ति के धुन पर डीजे के संगीत एवं रंग गुलाल, फटाके व फुल मालाओं से पुरा वातावरण देश भक्ति के रंग में रंगा रहा.
स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम में सेवानिवृत्त सैनिक कोमल सोनबोईर अपने पारिवारिक जनों और आसपास के पूर्व सेवानिवृत्त सैनिकों और वार्ड वासीयों के साथ पैदल ही रेलवे स्टेशन गणपति नगर से मधु चौक, घड़ी चौक,बुधवारी बाजार होते हुए नया पारा स्थित अपने निज निवास पहुंचे.
जगह जगह पर आम नागरिकों के द्वारा फुल मालाओं, रंग गुलाल एवं वंदेमातरम्.. जय हिंद, जय हिंद की सेना के नारों से सभी सैनिकों का सम्मान किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *