
C G 24 आज तक
बोधन भट्ट बालोद
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार वर्ष 2022 में आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के अनुक्रम में माननीय न्यायमूर्ति श्री अरुप कुमार गोस्वामी मुख्य न्यायाधीश छतीसगढ़ उच्च न्यायलय एवं मुख्य संरक्षक छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के मार्गदर्शन एवं माननीय श्री न्यायमूर्ति गौतम भादूड़ी न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायलय एवं कार्यपालक अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार दिनांक 13.08.2022 को छतीसगढ़ राज्य में तालुका स्तर से लेकर उच्च न्यायालय प्रकरणो में पक्षकारों की आपसी सुलह समझौता से कुल 26762 प्रकरण निराकृत किये गए है इस नेशनल लोक अदालत में कुल 110228000 रूपये का अवार्ड पारित किया गया है उक्त लोक अदालत में प्रकरणो के पक्षकारों की भौतिक तथा वर्चुवाल दोनों ही माध्यमो से उनकी उपस्थिति में निराकृत किये जाने के अतिरिक्त स्पेशल सिटिंग के माध्यम से भी पेटी अफेन्स निराकृत किये गए है
नेशनल लोक अदालत में मार्मिक क्षण बहनो ने बंधा भाइयो को राखी
माननीय जिला न्यायाधीश बालोद डॉ प्रज्ञा पचौरी के खंडपीठ के समक्ष नेशनल लोक अदालत में राजीनामा के लिए एक आएसा अपील प्रकरण प्रस्तुत हुआ जिसमे भाइयो ने बहनो के पक्ष में हुए निर्णय के विरुद्ध अपील प्रस्तुत किया था उक्त प्रकरण में खंड पीठ की आदरणीय पीठा सिन अधिकारी डॉ प्रज्ञा पचौरी व सम्मानित सुलहकर्ता सदस्य गण की समझाइश पर भाइयो ने बहनो के साथ राजीनामा कर पैतृक सम्पति में बहनो के अधिकार को स्वीकार किया इस दौरान माननीय पीठाशीन अधिकारी की प्रेरणा से बहनो ने अपने भाइयो के साथ पुराने सभी गीले सिकवे भुलाते हुए रक्षाबंधन त्यौहार के उपलक्ष्य में न्यायलय में रखी बांधकर राजीनामा किया
माननीय कुटुंब न्यायलय बालोद की न्यायाधीश आदरणीय श्रीमती गिरजादेवी मरावी के खंडपीठ के समक्ष पति पत्नी का धारा 09 हिन्दू विवाह अधिनियम 1955 दाम्पत्य जीवन की पुनरस्थापना बाबत याचिका राजीनामा हेतु रखा गया जिसमे आदरणीय खंडपीठ की समझाइश पर दोनों पति पत्नी अपने मध्य के विवाद को भूलकर पुनः एक साथ जीवन निर्वाह करने के लिए राजी हुए इस प्रकार नेशनल लोक अदालत के माध्यम से बिछड़े हुए पति पत्नी का हुआ पुनःमिलन ।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904