Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

अभिप्रेरणा ग्रुप की महिलाओं ने जगाई लोगों में देशभक्ति की प्रेरणा, किया तिरंगा वितरण

बालोद:- बालोद की अभिप्रेरणा ग्रुप की महिलाओं ने लोगों को देश भक्ति के लिए प्रेरित करने के लिए नगर भ्रमण कर अलग-अलग वार्डो में तिरंगा वितरण किया। इस दौरान महिलाएं केसरिया रंग की साड़ी पहने नजर आई,जो कि त्याग की भावना का प्रतीक है, वही लोगों के बीच देशभक्ति का संचार करते हुए आजादी के इस अमृत महोत्सव को देश भक्ति के साथ मनाने की अपील की गई। साथ ही राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान बढ़ाने की बात महिलाओं ने कही। और वितरण के साथ घ्वज के सम्मान की भी बात कही गई ,विदित हैं कि समूह की महिलाएं समय समय पर थींम आधारित गतिविधि करते नज़र आती हैं और सामाजिक चेतना पर बल देती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *